Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2765128
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंनेतन्याहू की धमकी या जनसंहार का एलान? गजा पर हर हाल में कब्जे की जिद!

नेतन्याहू की धमकी या जनसंहार का एलान? गजा पर हर हाल में कब्जे की जिद!

Israel Gaza War: बेंजामिन नेतान्याहू ने एक सोशल मीडिया पर अपनी एक वीडिया जारी की है, जिससे मीडिल ईस्ट में हलचल बढ़ सकती है. नेतन्याहू ने ऐलान करते हुए कहा है कि उनकी सेना पूरे गाजा पर कब्जा करने जा रही है, उन्होंने जोर देते हुए कहा कि "हम ऐसा ही करेंगे". पूरी जानकारी के लिए नीचे स्क्रॉल करें.

 

नेतन्याहू की धमकी या जनसंहार का एलान? गजा पर हर हाल में कब्जे की जिद!

Israel Gaza War: इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने अपनी विस्तारवादी नीति को जारी रखने का ऐलान कर दिया है. उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर एक वीडियो अपलोड किया है, जिसमें वह कह रहे हैं कि उनकी सेना पूरे गाजा पर संपूर्ण कब्जा करने जा रही है. साथ ही उन्होंने यह भी कबूला है कि उनपर गाजा में मानवीय सहयाता के लिए रास्ता खोलने का भी दबाव है. 

दरअसल, गुजिश्ता इतवार 18 मई को अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया, जिसमें वह दावा कर रहे हैं कि उनकी सेना (IDF) पूरे गाजा पर कब्जा करेगी. उन्होंने कहा कि "इजरायल पूरे गाजा पर कब्जा करने जा रहा है, यही हम करने जा रहे हैं."
नेतन्याहू ने स्वीकार किया कि इजरायल पर दबाव "एक  रेड लाइन के करीब पहुंच रहा है", जिससे कब्जे वाले गाजा में "बुनियादी मानवीय सहायता" की आपूर्ति फिर से शुरू करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि गाजा में भूख संकट को रोकने के लिए बुनियादी मात्रा में खाध पदार्थों की खेप गाजा में होने देगा. 

बाता दें कि इजरायल और हमास के बीच इस साल के जनवरी महीने में जंगबंदी का हुई थी, लेकिन इजारय ने इस साल के मार्च महीने में लगभग 2 महीने के भीतर ही जंगबंदी को तोड़ दिया और गाजा पर एक बार फिर हमला करना शुरू कर दिया है, और गाजा में मानवीय सहायाता जाने वाली सभी रास्ते को ब्लॉक कर दिया. यह इजरायल की नीति और नियत को दिखाता है. साथ ही पीएम बेंजामिन नेतन्याहू अब खुद अपनी विस्तारवादी नियत को स्विकार कर रहे हैं, और गाजा पर कब्जा करने की अपनी प्लानिंग का ऐलान कर दिया है. 

Add Zee News as a Preferred Source

इजरायली नाकेबंदी की वजह से फिलिस्तीन में मानवीय संकट उत्पन्न हो गए हैं. वहां लोग भूखमरी के कगार पर हैं, संयुक्त राष्ट्र एजेंसी UNRWA के रिपोर्ट के मुताबिक हर गाजा में मौजूद फिलिस्तीनी नागरिक इजराय की नाकेबंदी की वजह से हर दो या तीन दिन में सिपोर्फ एक बार ही खाना खा पा रहे हैं. हालांकि इस वीडियो में नेतन्याहू ने यह भी कहा कि इज़राइल गाजा की 2.4 मिलियन आबादी के लिए भूख संकट के उभरने को रोकने के लिए मानवीय सहायता को जाने देने की इजाजत देगा. 

TAGS

Trending news