टॉरेंट को 51 लोगों के कत्ल और 40 लोगों के कत्ल की कोशिशों के लिए भी उसे मुजरिम ठहराया गया. ब्रेंटन टॉरेंट को लगातार चार दिनों तक चली सुनवाई के बाद सजा सुनाई गई है.
Trending Photos
)
क्राइस्टचर्च: न्यूजीलैंड के क्राइस्ट चर्च की दो मस्जिदों में गुज़िश्ता साल हुए मुल्क के सबसे बड़े दहशतगर्दाना हमले के मुजरिम ब्रेंटन टॉरेंट (Brenton Tarrant) को अब अपनी पूरी हवालात में गुज़ारनी होगी. जानकारी के मुताबिक न्यूजीलैंड में सज़ाए मौत पर पाबंदी है इसीलिए मुजरिम को आगे का तमाम जिंदगी जेल में ही गुज़ारने पड़ेगी.
टॉरेंट को 51 लोगों के कत्ल और 40 लोगों के कत्ल की कोशिशों के लिए भी उसे मुजरिम ठहराया गया. ब्रेंटन टॉरेंट को लगातार चार दिनों तक चली सुनवाई के बाद सजा सुनाई गई है. बता दें कि पिछले साल मार्च महीने में में ब्रेंटन ने क्राइस्टचर्च शहर की दो मस्जिदों में गोलीबारी की थी और इस हमले को फ़ेसबुक लाइव भी किया था. इस हमले में 51 लोगों की मौत हो चुकी थी.
मुजरिम टॉरेंट ने अपनी सज़ा पर सुनवाई के दौरान कहा है कि वो मस्जिदों को तबाह कर देना चाहता था और ज्यादा से ज्यादा लोगों को मारना चाहता था. इसी लिए उसने ऐसे वक्त फायरिंग की थी जब मस्जिद में लोग जुमा की नमाज़ के लिए इकट्ठा हो रहे थे.
Zee Salaam LIVE TV