)
ISIS group in INdia: भारतीय जांच एजेंसी ने आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. भारत में ISI पुने मॉड्यूल के लिए काम करने वाले एक और मुख्य साजिश्कर्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है. राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने रिज़वान अली उर्फ अबू सलमान को ISIS के स्लीपर सेल के तौर पर काम करने के इल्जाम में गिरफ्तार किया है. NIA का दावा है कि रिज़वान भारत में ISI के विचारों पर यहां की सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़कर भारत में इस्लामिक शासन लाना चाहता था,
NIA ने ISIS पुणे स्लीपर मॉड्यूल मामले में वांछित एक और प्रमुख साजिशकर्ता को गिरफ्तार किया है. इस मामले में अबतक 11 मुल्ज़िमों की गिरफ्तारी हो चुकी है. वहीं जांच एजेंसी एनआईए ने रिज़वान के खिलाफ UAPA के तहत मामला दर्ज कर लिया है. इस बात की जानकारी शुक्रवार को NIA के तरफ से दी गई है.
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रिज़वान की गिरफ्तारी में मदद करने वाले और सूचना देने वाले के लिए तीन लाख रुपये का इनाम रखा गया था. एनआईए की विशेष अदालत ने रिज़वान के खिलाफ एक स्थायी गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) भी जारी किया था. रिज़वान पर इल्जाम है कि वह आईएसआईएस की आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा देने में सक्रिय रूप से शामिल था.
वहीं, NIA ने कहा है कि भारत-विरोधी साजिश के तहत, रिज़वान ने आतंकवादी ठिकानों के रूप में इस्तेमाल के लिए विभिन्न स्थानों की टोह लेने और उनकी रेकी करने में सक्रिय भूमिका निभाई थी. रिज़वान फायरिंग क्लासेस और (IED) बनाने की ट्रेनिंग देने में भी शामिल था.
गौरतलब है कि ISIS पुणे मुड्यूल मामले में गिरफ्तार रिज़वान समेत सभी 11 मुल्ज़िमों के खिलाफ NIA ने गैरकानूनी गतिविधियाँ (रोकथाम) अधिनियम, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, शस्त्र अधिनियम और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप पत्र दायर किया है.