)
नई दिल्लीः राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) ने शुक्रवार को अपने पूर्व पुलिस अधीक्षक और आईपीएस अधिकारी अरविंद दिग्विजय नेगी (IPS Arvind Digvijay Negi) को प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (Lashkar-e Taiba) के एक सदस्य को गोपनीय दस्तावेज लीक करने के इल्जाम में गिरफ्तार कर लिया है. एजेंसी के एक प्रवक्ता ने यहां यह जानकारी दी है. प्रवक्ता ने बताया कि भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 2011 बैच में पदोन्नत नेगी को पिछले साल छह नवंबर को एनआईए द्वारा दर्ज एक मामले के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है.
नेगी की भूमिका की जांच की गयी
यह मामला भारत में आतंकवादी गतिविधियों की साजिश और अंजाम देने में मदद करने के लिए प्रतिबंधित लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के नेटवर्क के प्रसार से संबंधित है. एनआईए ने इस मामले में पहले छह लोगों को गिरफ्तार किया था. प्रवक्ता ने कहा कि एनआईए से लौटने के बाद शिमला में तैनात नेगी की भूमिका की जांच की गयी और उनके घरों की तलाशी ली गयी. उन्होंने कहा कि यह भी पाया गया कि एनआईए के आधिकारिक गोपनीय दस्तावेज नेगी द्वारा एक अन्य आरोपी व्यक्ति को लीक किए गए थे, जो लश्कर का सदस्य है.
Zee Salaam Live Tv