)
मुंबई: अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के करीबियों के खिलाफ नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने बड़ी कार्रवाई की है और मुंबई के 20 ठिकानों पर छापेमारी की है. एनआईए की छापेमारी मुंबई के बांद्रा, नागपाड़ा, गोरेगांव, परेल और सांताक्रूज इलाके में जारी है.
बताया जा रहा है कि ये 20 ठिकाने दाऊद इब्राहिम के शार्प शूटर्स, तस्करों, डी-कंपनी के रियल एस्टेट मैनेजर से जुड़े हैं. इसके अलावा की हवाला ऑपरेटर्स पर छापेमारी हुई है. जानकारी के मुताबिक ये वही केस है जिसमें ED ने NCP नेता नवाम मलिक को गिरफ्तार किया है.
NIA raids begin at several locations on the premises of associates of underworld don Dawood Ibrahim. Raids are being done in Nagpada, Goregaon, Borivali, Santacruz, Mumbra, Bhendi Bazar, and other places: National Investigation Agency (NIA)
— ANI (@ANI) May 9, 2022
रिपोर्ट के मुताबिक, गृह मंत्रालय के आदेश पर एनआईए ने दाऊद इब्राहिम, डी कंपनी के खिलाफ केस दर्ज किया था, उसपर ही ये जांच और कार्रवाई चल रही है. जांच एजेंसी ने बताया कि कई हवाला ऑपरेटर और ड्रग पेडलर दाऊद से जुड़े थे और इसको लेकर इस साल फरवरी में केस दर्ज किया गया था.
गौरतलब है कि इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अंडरवर्ल्ड की गतिविधियों, संपत्तियों की गैर-कानूनी खरीद-फरोख्त और हवाला के जरिए लेन-देन से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग (Money Laundering) के मामले की जांच के तहत इस साल फरवरी में मुंबई में कई जगहों पर छापा मारा था. इस दौरान ईडी ने दाऊद इब्राहिम (Dawood Ibrahim) की बहन हसीना पारकर (Haseena Parkar) के ठिकानों पर भी छापेमारी की थी, जहां से कुछ आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद हुए थे.
Zee Salaam Live TV: