)
वाराणसी: नेशनल इन्वेस्टीगेशन एजेंसी (NIA) ने इतवार को उत्तर प्रदेश के चंदौली और वाराणसी में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के एक एजेंट के घर छापेमारी की. मोहम्मद राशिद नाम के इस एजेंट को यूपी एटीएस ने जनवरी 2020 में गिरफ्तार किया था. मोहम्मद राशिद पर मुल्क में सीआरपीएफ के ठिकानों की जासूसी और अहम जानकारी को पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स को भेजने का इल्ज़ाम है.
NIA की टीम ने मोहम्मद राशिद के चंदौली और वाराणसी में मौजूद घरों पर छापा मारा. तलाशी के दौरान राशिद के घर से मोबाइल फोन और कुछ काबिल ऐतराज़ दस्तावेज भी बरामद हुए हैं. राशिद के साथ पूछताछ अभी जारी है. NIA इन दस्तावेजों और मोबाइल की बुनियाद पर ये जानने में जुटी है कि उसकी तरह कुछ और लोग भी ISI के लिए जासूसी में तो नहीं शामिल हैं.
राशिद को 19 जनवरी को गिरफ्तार किया गया था. उस पर ताज़ीराते हिं और गैर कानूनी सरगरमियों की रोकथाम के कानून के तहत मामला दर्ज किया गया था. अफसरों ने बताया कि राशिद पाकिस्तान में बैठे अपने हैंडलर्स के सीधे संपर्क में था.
राशिद हिंदुस्तान में रहकर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के लिए जासूसी करता था. जासूसी की ट्रेनिंग लेने वो दो बार पाकिस्तान भी जा चुका है. उसकी तरफ से दिए गए हिदुस्तान के नंबर से दरअसल ISI व्हाट्सऐप अकाउंट चला रही थी. राशिद उन्हें हिंदुस्तान के हस्सास और स्ट्रेटेजिक अहम की जानकारी और फोटो भेजता था. यूपी ATS ने उसे ऐसा करते हुए धर दबोचा था.
Zee Salaam Live TV