Nikhat Zareen Exclusive: अपने संघर्ष के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा,"पापा को लोग आकर बोलते थे कि लड़की से बॉक्सिंग करवा रहा है, इसकी शादी करवा दो लेकिन पापा ने किसी की नहीं सुनी और हमेशा मेरा साथ दिया." इतना ही नहीं निकहत ने यह भी बताया कि लोग उनके कॉस्ट्यूम पर भी उंगली उठाते थे.
Trending Photos
)
Nikhat Zareen Exclusive: महिला विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप में हिंदुस्तान को गोल्ड जिताने वाली निकहत जरीन को इस समय पूरा भारत पर फख्र है. उनकी इस कामयाबी पर देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और कई मुख्यमंत्रियों ने मुबारकबाद पेश की है. यह खास कामयाबी हासिल करने के बाद जी मीडिया ने निकहत से Exclusive बातचीत की बताया कि वो किन परेशानियों का सामना करने के बाद यहां तक पहुंची हैं. साथ ही उन्होंने गोल्ड जीतने के बाद बताया कि मेडल को छोड़ने का मन नहीं कर रहा और मैं रात भर मेडल साथ में लेकर सोई.
निकहत ने बताया कि उनका सपना था कि वो भी एक दिन ट्विटर पर ट्रेंड करें और आखिर उनके लिए यह लम्हा आया और वो इस बात से बहुत खुश हैं कि गोल्ड जीतने के बाद वो ट्विटर ट्रेंड हुईं. इस दौरान निकहत अपने संघर्षों का जिक्र करते हुए भावुक भी हुईं.
यह भी पढ़ें:
अस्पताल ने मरीज से वसूली ऐसे काम की फीस कि सिर पकड़कर रोने लगेंगे आप
निकहत के गोल्ड जीतने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट किया. उन्होंने लिखा,"निकहत ज़रीन को महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में शानदार गोल्ड मेडल जीतने के लिए मुबारकबाद. मैं मनीषा मौन और परवीन हुड्डा को भी इसी प्रतियोगिता में कांस्य पदक के लिए बधाई देता हूं." पीएम मोदी के इस ट्वीट का जिक्र करते हुए निकहत ने कहा,"फोन में जब नोटिफिकेशन देखा कि पीएम ने ट्वीट किया तो मैं भावुक हो गईं, मेरे लिए इससे बड़ी बात नहीं हो सकती थी."
अपने संघर्ष के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा,"पापा को लोग आकर बोलते थे कि लड़की से बॉक्सिंग करवा रहा है, इसकी शादी करवा दो लेकिन पापा ने किसी की नहीं सुनी और हमेशा मेरा साथ दिया." इतना ही नहीं निकहत ने यह भी बताया कि लोग उनके कॉस्ट्यूम पर भी उंगली उठाते थे. मेरे मुझसे पापा कहते थे कि आज जो लोग बोलते हैं. वही लोग तेरे चैंपियन बनने पर तो तेरा नाम लेंगे. मैंने उन सब लोगों को अपने प्रदर्शन से जवाब दिया है. मैं आज वर्ल्ड चैंपियन बनी हूं. जिन्होंने कहा था WHO IS NIKHAT ZAREEN. तो आज वो जानते हैं कि मैं वर्ल्ड चैंपियन हूं.
यह भी पढ़ें:
BJP विधायक का विवादित बयान, बोले- 3 मंदिर मांगे थे लेकिन अब सारे वापस लेंगे
निकहत बताती हैं कि जब पहली बार बॉक्सिंग करने गई तो स्टेडियम में मेरे अलावा कोई और लड़की नहीं थी. वहां ट्रेनिंग कर रहे सभी लड़के थे और मैंने मुझे भी लड़कों से फाइट करनी पड़ती थी. बहुत मार भी खाई है. इस दौरान उन्होंने अपने शौक के बारे में बताया कि मैं रील्स और फोटोग्राफी की बहुत शौकीन हूं.
ZEE SALAAM LIVE TV