जमीनी तनाज़े (विवाद) को लेकर दो फरीक में शुरू हुआ मामूली तनाज़ा देखते ही देखते खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया.
Trending Photos
)
लखीमपुर खीरी: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में दबंगों ने निघासन असेंबली हल्के से दो बार आज़ाद और एक बार समाजवादी पार्टी से विधायक रहे 75 साल के निर्वेंद्र कुमार मिश्रा उर्फ मुन्ना की इतवार के रोज़ पीट-पीटकर कत्ल कर दिया.
जमीनी तनाज़े (विवाद) को लेकर दो फरीक में शुरू हुआ मामूली तनाज़ा देखते ही देखते खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया. दबंगों की पिटाई से मरने से पहले विधायक के बेटे को भी शदीद चोटें आई हैं.
वारदात पलिया तहसील के त्रिकोलिया पढुआ की है. गुस्से में आए गांव वालों ने साबिक विधायक की लाश शव को संपूर्णा नगर चौराहे पर रखकर विरोध प्रदर्शन किया.
घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गुस्से में आए गांव वालों पर काबू पाने की कोशिश की. फिलहाल तनाव को देखते हुए फोर्स की तैनाती की गई है. एसपी सतेंद्र कुमार ने कहा कि तनाज़े के दौरान साबिक MLA गिरकर चोट लगने से उनकी मौत हुई.
Zee Salaam LIVE TV