Nitish Cabinet: सीएम नीतीश कुमार ने शुक्रवार ( 15 मार्च ) को अपने कैबिनेट का विस्तार किया. नए मंत्रियों में भाजपा कोटे से 12 और जदयू कोटे से नौ लोगों को मंत्री पद की शपथ ली. सबसे पहले बीजेपी की विधायक और पूर्व उप मुख्यमंत्री रेणु देवी ने मंत्री पद की शपथ ली.
Trending Photos
)
Nitish Cabinet: लोकसभा चुनाव के तारीखों के ऐलान से एक दिन पहले बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने शुक्रवार ( 15 मार्च ) को अपने कैबिनेट का विस्तार किया. पूर्व डिप्टी सीएम रेणु देवी के अलावा मंगल पांडेय, अशोक चौधरी समेतत 21 मंत्रियों ने अपने पद और गोपनीयता की शपथ ली. इसमें भाजपा की तरफ से छह लोग पहली बार मंत्री बने हैं.
बिहार राजभवन के राजेंद्र मंडप में आयोजित ओथ सेरेमनी प्रोग्राम में गवर्नर राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. इस मौके पर सीएम नीतीश कुमार और दोनों उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा भी मौजूद रहे.
भाजपा कोटे से इन नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ
नए मंत्रियों में भाजपा कोटे से 12 और जदयू कोटे से नौ लोगों को मंत्री पद की शपथ ली. सबसे पहले बीजेपी की विधायक और पूर्व उप मुख्यमंत्री रेणु देवी ने मंत्री पद की शपथ ली. इसके बाद मंगल पांडेय और नीरज सिंह बबलू ने मंत्री पद की शपथ ली. वहीं, भाजपा कोटे से इनके अलावा नितीन नवीन, नीतीश मिश्रा, दिलीप जायसवाल, जनक राम, हरि सहनी, कृष्णनंदन पासवान, केदार प्रसाद गुप्ता, संतोष सिंह और सुरेंद्र मेहता ने भी मंत्री पद की शपथ ली.
जदयू कोटे से ये बने मंत्री
जदयू कोटे से अशोक चौधरी, लेसी सिंह, मदन सहनी, शीला मंडल, महेश्वर हजारी, सुनील कुमार, जयंत राज, जमा खान और रत्नेश सदा को मिनिस्टर बनाया गया है. बता दें कि महेश्वर हजारी ने हाल ही में विधानसभा के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था.
गौरतलब है कि नीतीश कुमार की अगुआई में करीब एक महीना पहले बिहार में NDA ने नई सरकार बनी थी. तब नीतीश कुमार के साथ दो डिप्टी सीएम ने शपथ ली थी. जेडीयू नेता नीतीश कुमार ने महागठबंधन का साथ छोड़कर दोबारा NDA में शामिल हो कर रिकॉर्ड 9वीं बार सीएम पद की शपथ ली थी.