)
नई दिल्ली: निज़ामुद्दीन के जमाती मरक़ज़ मामले के बाद हड़कंप मच गया जिसके बाद से ही दिल्ली पुलिस और इंतेजामिया की मदद से 36 घंटे के बाद मरकज की बिल्डिंग को खाली कराया गया.मरक़ज़ से करीब 2361 लोगों को बाहर निकाला गया है. मरकज़ से बाहर निकाले गए लोगों में से कुछ लोगों को हॉस्पिटल भेज दिया गया तो कुछ लोगों को क्वारंटीन (Quarantine) में रखा गया है.
निज़ामुद्दीन मरकज़ और इसके आसपास का इलाके दक्षिणी दिल्ली नगर निगम की ओर से सैनिटाइज किया जा रहा है। निज़ामुद्दीन मरकज़ में एक मज़हबी प्रोग्राम का इनेकाद किया गया था.बता दें कि मरकज़ में तमिलनाडू से आए एक शख्स की मौत के बाद हंगामा हुआ. जिसके बाद तबलीगी जमात चर्चा का सबब बन गया. जिसमें खुलासा हुआ कि लॉक डाउन के बावजूद मरकज़ में मज़गबी प्रोग्राम का आयोजन किया गया था इसके बाद तेलंगाना से हुई छह मौतों ने सबको हिलाकर रख दिया. सभी रियासतों को अलर्ट जारी किया कि उन लोगों की लिस्ट निकाली जाए जो इस मज़हबी प्रोग्राम में शामिल हुए थे. गौरतलब है प्रोग्राम में शामिल हुए कई लोग #COVID19 से मुतास्सिर पाए गए ।
दिल्ली: निज़ामुद्दीन मरकज़ और इसके आसपास का इलाका दक्षिणी दिल्ली नगर निगम द्वारा सैनिटाइज किया जा रहा है। निज़ामुद्दीन मरकज़ में एक धार्मिक सभा आयोजित की गई थी जिससे #coronaviruslockdown का उल्लंघन हुआ और सभा में हिस्सा लेने वालों में कई लोग #COVID19 से संक्रमित पाए गए । pic.twitter.com/AIIDx7TOyT
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 1, 2020
मरकज़ मामले पर दिल्ली के डिप्युटी सीएम मनीष सिसोदिया ने सभी लोगों की लिस्ट बनाकर उनके फोन नंबर लेकर पुलिस को दे दिए गए हैं, पुलिस की साइबर सेल इन सबके नंबरों की जांच करेगी और देखेगी कि ये किस-किस से मिले हैं, किस से मिल रहे हैं.
Watch Zee Salaam Live TV