कर्नाकट (Karnataka) के कलबुग्री में एक पीडब्ल्यूडी (PWD) के एक जूनियर के घर जब छापेमारी की गई तो उसको घर की पाइप में नोटों गड्डियां निकलीं. यह रकम कोई खून-पसीने बहाकर नहीं बल्कि करप्शन का जीता जागता सबूत है.
Trending Photos
)
नई दिल्ली: जब किसी के घर पर छापेमारी की जाती है तो बहुत सी अजीब-अजीब जगहों पर नोट रखे मिलते हैं. आपने अक्सर फिल्मों में भी देखा होगा जब किसी के घर पर रेड मारी जाती है तो कभी दीवार, छत, जमीन, तकिये वगैरह में नोट भरे मिलते हैं. अगर हम कहें कि एक ऐसी कहानी हकीकत में भी सामने आई है तो क्या आप यकीन करेंगे?
दरअसल कर्नाकट (Karnataka) के कलबुग्री में एक पीडब्ल्यूडी (PWD) के एक जूनियर के घर जब छापेमारी की गई तो उसको घर की पाइप में नोटों गड्डियां निकलीं. यह रकम कोई खून-पसीने बहाकर नहीं बल्कि करप्शन का जीता जागता सबूत है.
एक खबर के मुताबिक इस पीडब्ल्यूडी के जूनियर इंजीनियर के घर पर मौजूद पाइप से 13 लाख रुपये निकले हैं. इन नोटों की गड्डियों को अफसर डंडे से धक्का मारकर निकाल रहे थे. साथ ही पाइप के नीचे बाल्टी लगाई हुई है. इस घटना की कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं.
देखिए VIDEO:
Nothing to see here. Just bundles of cash dropping from a drainpipe at a PWD engineer’s house in Kalaburagi, Karnataka during a raid by anti-corruption bureau agents. (Via @nagarjund) pic.twitter.com/Vh51xa2Q1r
— Shiv Aroor (@ShivAroor) November 24, 2021