Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam838596
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंअब 10वीं में फेल होने का डर खत्म, बोर्ड लेकर आया स्टूडेंट्स की सहूलत के लिए नया नियम

अब 10वीं में फेल होने का डर खत्म, बोर्ड लेकर आया स्टूडेंट्स की सहूलत के लिए नया नियम

ज्यादातर छात्रों को मैथ या साइंस जैसे सब्जेक्ट्स में फेल होने का डर रहता था लेकिन अब ऐसा नहीं होगा क्योंकि अगर वे किसी दूसरे सब्जेक्ट्स में अच्छे हैं तो उन्हें फेल नहीं किया जाएगा.

फाइल फोटो.
फाइल फोटो.

नई दिल्ली: सीबीएसई (CBSE) में पढ़ने वाले बच्चों को लेकर बोर्ज ने कई नियम बदले हैं. स्किल इंडिया के मकसद से किए गए नियमों में बदलाव के बाद स्टूडेंट्स को बहुत से फायदे मिलने वाले हैं. नए नियमों के मुताबिक सीबीएसी छात्रों को अब 10 वीं में फेल नहीं किया जाएगा. 

यह भी पढ़ें: निकाह के 24 घंटे बाद ही गायब हुआ दूल्हा, घर पर चल रही थी दावते वलीमा

ज्यादातर छात्रों को मैथ या साइंस जैसे सब्जेक्ट्स में फेल होने का डर रहता था लेकिन अब ऐसा नहीं होगा क्योंकि अगर वे किसी दूसरे सब्जेक्ट्स में अच्छे हैं तो उन्हें फेल नहीं किया जाएगा. कुल मिलाकर एक या दो विषय में अच्छे नंबर नहीं आने पर छात्र को फेल नहीं किया जाएगा. 

Add Zee News as a Preferred Source

यह भी पढ़ें: किसी ने याद दिलाए पुराने दिन तो बोली सना खान,"बुरी तरह टूट चुकी हूं, डिप्रेशन में मत भेजो"

नए नियम आने के बाद से कई ऐसे बच्चों का साल खराब नहीं होगा जो किसी एक दो या सब्जेक्ट्स में कमजोर होते थे. बोर्ड के इस नियम से बच्चों में काफी खुशी है तो वहीं टीचर्स और बच्चों के पेरेंट्स में काफी परेशानी देखी जा रही है. 

यह भी पढ़ें: UP का एक ऐसा गांव जहां आजादी से अब तक पुलिस स्टेशन में नहीं गया कोई मामला

बोर्ड की तरफ सेतय स्किल आधारित सब्जेक्ट्स में स्टूडेंट्स की दिलचस्पी हर साल बढ़ती जा रही है. जिले में 10वीं में रजिस्ट्रेशन कराने वाले स्टूडेंट्स के आंकड़े इसका सबूत हैं. सेशल 2021 के लिए पांच हजार से ज्यादा स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया है. इनमें से करीब 30 फीसद स्टूडेंट्स ने स्किल आधारित सब्जेक्ट्स को चुना है जबकि 2020 में ये तादाद 20 फीसद थी.

यह भी पढ़ें: क्या आप जानते हैं रेलवे की इस हेल्पलाइन के बारे में? हर मुसाफिर के लिए जानना है जरूरी

ZEE SALAAM LIVE TV

TAGS

Trending news