)
मोहम्मद गुफरान/प्रयागराज: कोरोना काल में फंसे मज़दूरों की मदद के लिए अदाकार सोनू सूद (Sonu Sood) के बाद अब मिलेनियम स्टार अमिताभ बच्चन भी आगे आए हैं. उन्होंने अपने आबाई शहर प्रयागराज समेत यूपी के अलग-अलग शहरों के रहने वाले मज़दूरों को मुंबई से हवाई जहाज़ के ज़रिये उनके घर भेजने की शुरुआत की है.
इसी सिम्त में मुम्बई में फंसे 180 मुहाजिरीन को उनके परिवार वालों के साथ इंडिगो फ्लाइट से प्रयागराज भेजा गया. प्रयागराज आए मुहाजिरीन में से ज़्यादातर मीडियम तबके के थे. अमिताभ की वजह से घर पहुंचने वाले मज़दूर एयरपोर्ट पर पहुंचकर काफी खुश नज़र आ रहे थे. हर कोई उन्हें दिल से दुआएं दे रहा था.
बता दें कि अमिताभ बच्चन ने मुम्बई के दो इदारों हाजी अली ट्रस्ट और माहिम दरगाह ट्रस्ट के ज़रिये तकरीबन डेढ़ हज़ार लोगों को यूपी के चार शहरों तक प्लेन से भेजने की शुरुआत की है. पहले इन्हें स्पेशल ट्रेन से भेजने की स्कीम बनाई गई लेकिन दो दिन ट्रेन नहीं मिलने के बाद इन्हें हवाई जहाज़ के ज़रिये घरों तक भेजा जा रहा है.
Zee Salaam Live TV