)
नोएडा: मुल्क भर में कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन है, ऐसे में हुकूमत और इंतेज़ामिया अवाम को की खितदमत के लिए हर मुमकिन कदम उठा रही है. अब गौतमबुद्ध नगर में कोरोना मरीज़ों के साथ हॉट स्पॉट इलाकों की तादाद में भी इजाफे इंतेज़ामिया की जानिब से ज़रूरी सामान की कमी को पूरा करने के साथ-साथ कैश की भी कमी दूर करने जा रही है.
'बैंक मित्र योजना' की शुरुआत
दिल्ली से सटे गौतमबुद्ध नगर में जिला इंतेज़ामिया ने 'बैंक मित्र योजना' का आगाज़ किया है. जिसके ज़रिए लोगों को घर-घर तक कैश मुहैया करवाया जा रहा है. दरअसल, 50 हॉटस्पॉट इलाकों में दुकानों के साथ-साथ बैंक, ATM को भी बंद कर दिया गया है. जिस वजह से लोग कैश ख़त्म होने की शिकायत कर रहे थे.
डीएम सुहास एलवाई ने ट्वीट कर बताया कि गौतमबुद्ध नगर के बैंक्स हॉटस्पॉट वाले इलाकों में नकदी की डोर स्टेप डिलिवरी 232 बैंकमित्रों की मदद से कर रहे हैं. 19 इलाकों में इंडिया पोस्ट, आधार सक्षम अदायगी की जा रही है. शहर और गांवों में भी इसी तरह से माली लेनदेन करने की कोशिश करेंगे.
Zee Salaam Live TV