Trending Photos
)
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ऐलान किया कि देश के सभी सैनिक स्कूलों के दरवाजे अब लड़कियों के लिए भी खोले जाएंगे. देश में इस समय 33 सैनिक स्कूलों का संचालन किया जा रहा हैं.
प्रधानमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रविवार को अपने भाषण में कहा कि ढाई साल पहले मिजोरम में सैनिक स्कूलों में लड़कियों के दाखिले का पहला प्रयोग किया गया था। उन्होंने कहा, "सरकार ने अब फैसला किया है कि देश के सभी सैनिक स्कूल देश की बेटियों के लिए भी खोले जाएंगे."
यह भी देखिए: लाल किले की प्राचीर से किसानों को लेकर क्या बोले पीएम मोदी, पढ़ें खबर
सैनिक स्कूलों का संचालन सैनिक स्कूल सोसायटी के ज़रिए किया जाता है जो रक्षा मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण के तहत आती है. सैनिक स्कूलों की स्थापना का उद्देश्य छात्रों को कम उम्र से ही भारतीय सशस्त्र बलों में प्रवेश के लिए तैयार करना था.
इसके अलावा पीएम मोदी ने आजादी की 75वीं सालगिरह पर अगले 75 सप्ताह के भीतर 75 वंदेभारत रेलगाड़ियां चलाने का ऐलान किया जो देश के हर कोने को आपस में जोड़ेंगी.
यह भी देखिए: भारत को दुनिया में अपने सबसे बड़े टीकाकरण कार्यक्रम पर गर्व है: मोदी
उन्होंने कहा कि आज जिस रफ्तार से देश में नए हवाईअड्डों की तामीर हो रही है और उड़ान योजना दूर-दराज के इलाकों को हवाई मार्ग से जोड़ रही है, वह भी अभूतपूर्व है.
ZEE SALAAM LIVE TV