)
नई दिल्ली: कई बार लोग नौकरी और पढ़ाई के कारण किसी दूसरे शहर में शिफ्ट हो जाते हैं, लेकिन उनके आधार का पता अपडेट नहीं हैं तो कई बार आपको परेशानी उठानी पड़ती है. लेकिन अब परेशान होने की ज़रूरत नहीं है. आधार जारी करने वाली तंज़ीम UIDAI एक ऐसा तरीका लेकर आई है जिसके ज़रिए आप आसानी से अपने और अपने घर वालों के आधार कार्ड में पता बदलवा सकते हैं.
UIDAI ने ट्वीट करके बताया है कि अब आप 'एड्रेस वेलिडेशन लेटर' का इस्तेमाल करके आसानी से आधार में पता अपडेट करा सकते हैं. इसके साथ ही आगे लिखा कि परिवार के बाकी मेंबरों का भी आधार में पता अब घर बैठे भी अपडेट कर सकते हैं.
इसके लिए आपको UIDAI की वेबसाइट पर जाकर एड्रेस वेलिडेशन लेटर (Address Validation Letter) पाने के लिए अर्ज़ी देनी होगी. इसे पूरा करने के बाद आपके पते पर एक खत भेजा जायेगा जिसमें सीक्रेट कोड होगा. बाद में आप इसकी मदद से अपने आधार में पता बदल सकते हैं.
इसके लिए आपको सबसे पहले UIDAI की ऑफिशियल साइट पर जाना होगा. यहां आपको अपडेट एड्रेस पर क्लिक करना होगा. अब आपको 12 डिजिट वाले आधार नंबर को दर्ज करना होगा. टेक्स्ट वेरिफिकेशन कोड के लिए सेंड ओटीपी पर क्लिक करें. अब आप अपने मोबाइल पर आए ओटीपी को दर्ज करें. इसके बाद में आपको एड्रेस के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा. अब आप अपना मौजूदा पता लिखें और उसको सब्मिट कर दें.
इसके अलावा अगर कुछ बदलाव करना चाहते हैं तो आप मोडिफाई ऑप्शन पर क्लिक कर सकते हैं. इसके बाद डिक्लेरेशन पर क्लिक कर आगे बढ़ें. इस प्रोसेस को करने के कुछ वक्त बाद आपका एड्रेस अपडेट हो जाएगा.
Zee Salaam LIVE TV