)
नई दिल्ली: हिंदुस्तान चीन के दरमियान जारी कशीदगी के दौरान कौमी सिक्योरिटी सलाहकार (NSA) अजित डोभाल और चीन के वज़ीरे खारजा के दरमियान बात-चीत हुई है. यह 5 जुलाई को हुई और करीब करीब दो घंटे तक चली. इस दौरान सरहद पर कशीदगी कम करने को लेकर चर्चा हुई थी.
वज़ारते खारजा ने कहा दोनों फरीक ने इस बात पर इत्तेफाक राए का इज़हार किया है कि हकीकी कंट्रोल लाइन (LAC) पर कशीदगी खत्म करने की हिकमते अमली को जल्द पूरा किया जाए. इसके अलावा दोनों फरीक को भारत-चीन बॉर्डर पर मरहलेवार तरीके से टकराव को कम करना चाहिए. दोनों मुल्कों के नुमाइंदे इस बात पर भी राजी हुए हैं कि दोनों फरीक को हिंदुस्तान-चीन बॉर्डर पर अमन बनाए रखने वाले लीडरों की आम इत्तेफाक राए से हिदायत लेनी चाहिए.
बातचीत के दौरान दोनों फरीक सख्ती से एलएसी की इज्ज़त करने पर भी राज़ी हुए हैं. साथ ही मुस्तकबिल में बॉर्डर पर अमन खत्म करने या किसी भी वारदात से बचने के लिए मिलकर काम करने पर भी इत्तेफाक राए बनी है.
दूसरी तरफ लद्दाख की गलावन वादी में जारी हिंदुस्तान-चीन कशीदगी के दरमियान LAC पर हिंदुस्तान के सख्त रुख के बाद हिंदुस्तान को फतह हासिल हुई है. लद्दाख में चीन के फौजियों के पीछे हटने का अमल शुरू हो गया है. गलवान से चीन के फौजियों की गाड़ियां, बख्तरबंद गाड़ियां वापस जा रही हैं. चीन के फौज़ी पीएलए पीपी 14 से टेंट हटाते दिखे. चीन के फौजी गलवान, हॉटस्परिंग और गोगरा में वापस जाते दिखे.
ज़राए के मुताबिक, अभी तक यह वाज़ह नहीं हो पाया है कि चीन के फौजी कितने किलीमीटर तक पीछे हटे हैं. ज़राए के मुताबिक अगले 24 घंटे बहुत अहम हैं. गुज़िश्ता दो महीनों से दोनों मुल्क की फौज आमने-सामने हैं. हिंदुस्तान अभी चीन के सैनिकों के वापस जाने के मामले पर बारीकी से नज़र रखे हुए हैं.
Zee Salaam LIVE TV