Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2749479
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंजम्मू में पाकिस्तानी हमले हुए नाकाम, हालातों को जायजा खुद लेगें उमर अब्दुल्ला

जम्मू में पाकिस्तानी हमले हुए नाकाम, हालातों को जायजा खुद लेगें उमर अब्दुल्ला

Jammu Situation: जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तानी ड्रोन हमलों के बाद मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला हालातों को जायजा लेने के लिए श्रीनगर से जम्मू के लिए रवाना हुए हैं. भारतीय सेना ने जानकारी दी है कि इन हमलों में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है और इलाकों में ब्लैकआउट लागू है. 

 

जम्मू में पाकिस्तानी हमले हुए नाकाम, हालातों को जायजा खुद लेगें उमर अब्दुल्ला

Jammu Situation: जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान ने ड्रोन से हमले किए, जिसे भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया है. पूरे इलाके में सायरन की आवाज सुनाई दे रही है. जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला हालातों का जायजा लेने के लिए श्रीनगर से जम्मू के लिए रवाना हुए हैं. इसकी जानकारी उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर दी है. 

उमर अब्दुल्ला ने एक्स पर एक वीडियो शेयर किया हैं, जिसके जरिए उन्होंने बताया है कि वह सड़को के रास्ते जम्मू हालातों का जायजा लेने जा रहे हैं. मुख्यमंत्री ने लिखा, "कल रात जम्मू शहर और संभाग के अन्य हिस्सों में पाकिस्तानी ड्रोन के असफल हमले के बाद स्थिति का जायजा लेने के लिए मैं जम्मू जा रहा हूं."

इलाके में ब्लैकआउट
आपको बता दें कि बीती रात पाकिस्तान की सेना ने जम्मू और आसपास के सीमा इलाकों के कई सैन्य स्टेशन पर हवाई हमले किए है. भारतीय सेना ने इन हमलों को पूरी तरह से असफल कर दिया और जानकारी दी है कि इनसे कोई नुकसान नहीं हुआ है. हमलों के वजह से जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान के कई इलाकों में ब्लैकआउट और सायरन बजने लगे है. साथ ही अधिकारियाों ने सभी नागरिकों से घर में रहने और चौकनना रहने की अपील की है. 

आईडीएस ने हमलों को बताया बेअसर 
आईडीएस ने एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी है कि इन हमलों में कोई नुकसान नहीं हुआ है. IDS ने लिखा, "जम्मू-कश्मीर में बॉडर्र के इलाके जम्मू, पठानकोट और उधमपुर के सैन्य स्टेशनों को पाकिस्तान ने मिसाइलों और ड्रोन का इस्तामाल करके निशाना बनाया. इसमें कोई नुकसान नहीं हुआ.  भारतीय सशस्त्र बलों ने एसओपी के अनुसार खतरे को बेअसर कर दिया."

जम्मू के हालातों पर केंद्रीय मंत्री की नजर 
कई मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय वायु सेना ने जम्मू एयरपोर्ट पर किए ड्रोन हमले को बेअसर कर दिया है. जम्मू में आठ मिसाइले दागी गई, जिसका सेना ने खात्मा कर दिया. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बॉडर्र के हालातों का जायजा लेने के लिए सीआईएसएफ , उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, पुलिस लिन प्रभात और सीमा सुरक्षा बलों के डॉयरेक्ट जनरल से बात की हैं. 

TAGS

Trending news