)
नई दिल्ली : वज़ीरे आज़म मोदी ने आज क़ौम के नाम खिताब कर लॉकडाउन-2 का ऐलान कर दिया. लॉकडाउन को 19 दिनों के लिए यानि 3 मई तक और आगे बढ़ाने का ऐलान किया. कोरोना के बढ़ रहे मामलों को देखते हुए वज़ीरे आज़म मोदी ने ये फैसला लिया है. कोरोना लॉकडाउन के टाइम पीरियड को बढाने के ऐलान के बाद मुल्क के तमाम लीडरान ने इस फैसले का इस्तक़बाल किया है.
इसी सिम्त में जम्मू-कश्मीर के साबिक वज़ीरे आला उमर अब्दुल्ला ने पीएम के फैसले का इस्तक़बाल करते हुए कहा कि हम लॉकडाउन का एक्सटेंशन नहीं चाहते थे लेकिन कोरोना से निपटने का यही अकेला उपाय है. लॉकडाउन आगे फिर ना बढ़े इसके लिए हमें अधिकारियों का साथ देना होगा ताकि कोरोना के चेन को तोड़ा जा सके. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमें गरीब तबके से जुड़े लोगों का भी ध्यान रखना है.
The extension of the lockdown till May 3rd isn’t something we all wanted but given the threat we face from COVID 19, it’s a necessity. Let’s do everything we can to cooperate with the authorities to avoid a further extension in May
— Omar Abdullah (@OmarAbdullah) April 14, 2020
दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी ट्वीट कर कहा कि दिल्ली पूरी तरह से पीएम के लॉकडाउन के आदेश का पालन करेगी. वज़ीरे दाख़िला अमित शाह ने कहा कि आज जहां पूरी दुनिया कोरोना वैश्विक महामारी से जूझ रहा है वहीं पीएम नरेंद्र मोदी की क़यादत में हिंदुस्तान की आवाम ने इस जंग से लड़ने में उदाहरण पेश किया है.
Zee Salaam Live TV