Nangloi Metro Station: नागलोई मेट्रो स्टेशन पर एक कांस्टेबल ने खुद को गोली मार ली. यह घटना सुबह 7:30 मिनट पर पेश आई. मामले की जां की जा रही है.
Trending Photos
)
Nangloi Metro Station: दिल्ली से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. सीआईएसएफ के एक कांस्टेबल ने गुरुवार सुबह नागलोई मेट्रो स्टेशन पर कथित तौर पर खुद को गोली मार ली. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कांस्टेबल की पहचान 2014 बैच के कॉन्स्टेबल शहरे किशोर के तौर पर हुई है. जिनकी मौत माथे पर गोली लगने से हुई है.
अधिकारियों ने कहा, ''वह मृत पाया गया और उसके माथे पर गोली का घाव था.'' उन्होंने बताया कि मृतक की मौत कथित तौर पर आत्महत्या से हुई है. यह घटना स्टेशन पर एक बैगेज स्कैनिंग मशीन के पास हुई, जिसके बाद सुबह 7:03 बजे नांगलोई मेट्रो पुलिस स्टेशन को सतर्क किया गया. जानकारी के मुताबिक मरने वाला कांस्टेबल जनवरी 2022 से दिल्ली में सेवा कर रहा था.
अधिकारियों ने सुसाइड का पुष्टि करते हुए कहा,"वह (मृत कांस्टेबल) एक्स-रे मशीन स्कैनर पर मृत पाया गया, उसने अपने माथे पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी. एक क्राइम टीम को बुलाया गया था." उन्होंने बताया कि कांस्टेबल नरेला सरकारी क्वार्टर में रहता था. जिसके परिवार के सदस्यों को भी सूचित कर दिया गया है, और हम घटना की आगे जांच कर रहे हैं."
हालांकि इस बात का अभी पता नहीं लग पाया है कि आखिर कांस्टेबल ने सुसाइड क्यों किया. मामले की जांच की जा रही है. अधिक जानकारी का इंतेजार है.