)
Ramadan 2022: रोजे शुरू होने वाले हैं. हिंदुस्तान में पहला रोजा 3 अप्रैल को होगा. रमजान के मौके पर सभी मुसलमान तड़के सहरी खा कर रोजा रखते हैं और फिर शाम को सूरज ढ़लने के साथ रोजा इफ्तेकार करते हैं. इस दौरान खजूर एक ऐसी चीज है जिसे हर घर में इस्तेमाल किया जाता है. आज हम आपको बताने वाले हैं कि सुन्नत होने के अलावा खजूर खाने के कई फायदे हैं. आइये जानते हैं.
1- पैष्टिकता से भरपूर
हम आपको बता दें खजूर पोषक तत्वों से भरपूर होती है. 100 ग्राम खजूर में तकरीबन 277 कैलोरीज होती हैं, जो तकरीबन 3 रोटी के बराबर एनर्जी देती है. खजूर से रोजा खोलना सुन्नत माना जाता है और आपको बता दें खजूर से रोजा खोलने का फायदा यह भी होता है कि यह बॉडी को तेजी से एनर्जी देने का काम करती है.
2- फाइबर रिच
खजूर में अच्छी मात्रा में फाइबर मिलता है जो पेट की हेल्थ को दुरुस्त रखने का काम करता है. अकसर लोगों को कब्ज की दिक्कत हो जाती है ऐसे हालातों में खजूर एक बेहतर ऑप्शन हो सकती है क्योंकि करीब 100 ग्राम खजूर में 7 ग्राम तक फाइबर मिलता है जो कब्ज दूर करने का काम करता है.
3- बीमारियों से रखती है दूर
आपको बता दें खजूर में कई एंटीऑक्सीडेंट प्रोपर्टीज पाई जाती हैं. जो जिस्म को तरह-तरह की बीमारियों से दूर रखने का काम करती हैं. खजूर में Flavonoids, Carotenoids और Phenolic acid नाम के एंटीऑक्सीडेंट मिलते हैं जो आंखों की बीमारी, डाइबिटीज और कुछ तरह के कैंसरर्स से बचाव में मदद करते हैं.
ध्यान रहे डाइबिटीज़ पेशेंट्स ज्यादा खजूर का सेवन ना करें, मीठी होने के कारण यह आपका शूगर लेवल बढ़ा सकती है.
4- हड़ियों के लिए फायदेमंद
खजूर में कई तरह के मिनिरल्स जैसे पोटाशियम, कैल्शियम और मैगनीशियम पाए जाते हैं. जो हड्डियों के लिए काफी फायदेमंद होते हैं. कई रिसर्च में देखा गया है कि यह osteoporosis जैसी दिक्कत होने से रोकते हैं.
5- लेबर पेन में फायदेमंद
खजूर गर्भवति महिलाओं के लिए भी काफी फायदमेंद होती है. ये लेबर पेन के दौरान काफी फायदेमंद होती है. आखरी हफ्तों में खजूर का सेवन करने से डिलीवरी में आराम मिल जाता है. इस दावे को लेकर एक रिसर्च की गई है, जिसमें महिलाओं के 2 ग्रुप्स को 4 हफ्तों तक खजूर दी गई. जिसके बाद परिणाम में रिसर्चर्स ने देखा कि जिन महिलाओं के ग्रुप ने खजूर का सेवन किया था उनकी डिलीवरी ना खाने वालों से काफी बेहतर हुई.
Zee Salaam Live TV