)
Fraud with Sunny Leone: बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी के साथ ऑनलाइन फ्रॉड का मामला सामने आया है. सनी लियोनी का दावा है कि किसी ने उनके पैन का इस्तेमाल कर 2000 रुपए का कर्ज लिया है. सनी लियोनी के संबंधित दस्तावेज भी चुराए गए हैं.
सनी लियोनी ने ट्विटर के जरिए बताया है कि उनके साथ ऑनलाइन फ्रॉड हुआ है. सनी लियेनी के मुताबिक किसी ने उनके पैन नंबर से 2000 रुपए का कर्ज लिए हैं. सनी के मुताबिक नामालूम शख्स ने उनका सिबिल स्कोर (एसआईसी) खराब किया है. हालांकि कुछ देर बाद सनी लियोनी ने अपनी पोस्ट पोस्ट डिलीट कर दी.
- CyberDost (@cyberdosti4c) 16 Feb 2022
सनी लियोनी के सोशल मीडिया पर ट्वीट के बाद ऑनलाइन ठगी का मामला सुर्खियों में है. एक सोशल मीडिया यूजर आदित्य कालरा ने लिखा कि इंडियाबुल्स के इंस्टेंट लोन ऐप धानी से उनके पैन नंबर का इस्तेमाल किया गया और कर्ज लिया गया.
Video: