Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam924971

Whatsapp पर लड़कियों के अश्लील फोटो भेजकर चला रहे थे देह व्यापार, इस तरह हुआ खुलासा

डीसीपी ने बताया आरोपी व्हाट्सएप के ज़रिए पहले लोगों से राब्ता करते थे और फिर उनको लड़कियों के अश्लील फोटो परोसते थे.

Whatsapp पर लड़कियों के अश्लील फोटो भेजकर चला रहे थे देह व्यापार, इस तरह हुआ खुलासा

नई दिल्ली: एनसीआर में व्हाट्सएप के ज़रिए ऑनलाइन बुकिंग कर कॉलगर्ल सप्लाई करने वाले गैंग का नोएडा पुलिस ने पर्दाफाश किया है. पुलिस ने नोएडा सेक्टर-56 में मौजूद एक गेस्ट हाउस से दो लोगों को गिरफ्तार किया है. जबकि दो लड़कियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. इस मामले में कस्टमर्स से डीलिंग करने वाला एक आरोपी फरार बताया जा रहा है. जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं. पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से लड़कियों को सप्लाई में इस्तेमाल होने वाली एक कार, तीन मोबाइल और 24 हज़ार रुपए बरामद किए गए हैं.

नोएडा के सेक्टर 14ए कंट्रोल रूम में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में डीसीपी महिला और बाल सुरक्षा वृंदा शुक्ला ने दो आरोपियों नेपाल निवासी बुद्धिमान लामा और दिल्ली निवासी मोनू को पेश किया. डीसीपी ने बताया ये दोनों आरोपी व्हाट्सएप के ज़रिए पहले लोगों से राब्ता करते थे और फिर उनको लड़कियों के अश्लील फोटो परोसते थे. इसके बाद ग्राहक से बात होने पर उसके पास लड़की भेजने के नाम पर पांच से 20 हजार रुपये ऑनलाइन लेते थे. पैसे लेने के बाद आरोपी ग्राहक द्वारा बताई गई जगह पर लड़की को छोड़ देते थे. वहीं, आरोपी लड़की को डेढ़ हजार रुपये देते थे.

यह भी देखिए:Yoga Day Special: आजमाएं ये 5 योगासन, कई बीमारियों में फायदे खुद महसूस करेंगे, देखिए VIDEO

Add Zee News as a Preferred Source

डीसीपी महिला सुरक्षा वृंदा शुक्ला ने बताया कि पिछले हफ्ते किसी शख्स ने शिकायत की थी कि इस जगह पर एक व्यक्ति देह व्यापार का कारोबार चला रहा है. एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के इंस्पेक्टर को इसकी जांच सौंपी गई थी. इंस्पेक्टर ने बड़े ही चालाकी से ग्राहक बनकर दो लड़कियों को बुलाने के लिए बात की तो गिरोह सरगना ने कहा कि वह कार से लड़कियों को पहुंचा देगा और वापस भी ले जाएगा. होटल और कमरे वगैरह का इंतेजाम खुद करना होगा. 

5 हजार से 20 हजार रुपये में एक लड़की को भेजा जाता था. समय बढ़ने पर पैसे भी बढ़ा दिए जाते थे. पुलिस को आरोपी ने शनिवार का समय दिया था. इसके बाद दो युवक और दो युवतियां नोएडा पहुंचीं तो पुलिस ने चारों को दबोच लिया. युवकों की पहचान नेपाल के जनपद सरलाही के बैलवांस निवासी बुद्धिमान लामा व पंजाब के भटिंडा स्थित रामपुरा फूल निवासी मोनू के रूप में हुई. 

पुलिस ने दोनों लड़कियों को हिरासत में लेकर उनके मोबाइल खंगाले तो कई नेताओं, अफसरों व कारोबारियों से व्हाट्सअप पर बातचीत होने की जानकारी मिली. इनके व्हाट्सअप पर लड़कियों के अश्लील फोटो भी भेजे गए हैं. कुछ अन्य युवतियों के फोटो भी मिले हैं.

ZEE SALAAM LIVE TV

TAGS

Trending news