Operation Sindoor: फौजी ऑपरेशन से पूरे मुल्क में खुशी और गर्व की लहर दौड़ गई है. इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के मुख्तलिफ हिस्सों में लोगों ने उत्साह के साथ इस ऑपरेशन का स्वागत किया.
Trending Photos
)
Operation Sindoor Airstrike Celebration: भारतीय फौज ने 'ऑपरेशन सिंदूर' (Operation Sindoor) के तहत पाकिस्तान और PoK में 9 आतंकी ठिकानों पर सटीक हमले किए. इस फौजी ऑपरेशन से पूरे मुल्क में खुशी और गर्व की लहर दौड़ गई है. इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के मुख्तलिफ हिस्सों में लोगों ने उत्साह के साथ इस ऑपरेशन का स्वागत किया.
महराजगंज जिले के भारत-नेपाल सीमा पर स्थित नौतनवा में स्थानीय लोगों ने एकजुटता का परिचय देते हुए जुलूस निकाला. हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोग तिरंगे झंडे के साथ सड़कों पर उतरे, भारतीय सेना के पराक्रम की सराहना करते हुए 'भारत माता की जय' और 'भारतीय सेना जिंदाबाद' के नारे लगाए. जुलूस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के समर्थन में जयकारे गूंजे. लोगों ने एक-दूसरे को मिठाइयां बांटीं, पटाखे फोड़े और आतंकवाद के खिलाफ भारत की नीति की तारीफ की.
लोगों ने मनाया जश्न
जुलूस में शामिल लोगों ने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा कि भारत अब पहले जैसा नहीं रहा. नया भारत अब आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं करेगा. हमारी सेना ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों को करारा जवाब दिया. हम सरकार और सेना के साथ हैं. पाकिस्तान को समझ लेना चाहिए कि भारत अब हर आतंकी घटना का जवाब देगा. ऑपरेशन सिंदूर इसका जीता-जागता सबूत है. जुलूस में महिलाओं और युवाओं की भी बड़ी संख्या थी, जो तिरंगे के साथ सेना के समर्थन में नारे लगा रहे थे.
आगरा में मुसलमानों ने ऑपरेशन सिंदूर की ख़ुशी में सड़क पर मिठाई का वितरण किया, एक दूसरे के गले मिलकर मिठाई बांटी!#oprationsindoor pic.twitter.com/jYGprjKFrw
— Zakir Ali Tyagi (@ZakirAliTyagi) May 7, 2025
कानपुर में बांटी मिठाई
वहीं, कानपुर नगर में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कार्यकर्ताओं में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा गया. कार्यकर्ताओं ने शहर के मुख्तलिफ हिस्सों में आतिशबाजी की और लड्डू बांटकर खुशी मनाई. बीजेपी के जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने इस मौके पर कहा कि भारतीय सेना ने आतंकियों को उनके अड्डों पर जाकर नष्ट किया है. यह हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण है. प्रधानमंत्री मोदी की अगुआई में भारत ने दुनिया को दिखा दिया कि हम आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर चल रहे हैं.