Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2747446

मिलिए, सोफिया जैसी शेरनी को पैदा करने वाली मां हलीमा कुरैशी से; बोली, बेटी ने लिया सिंदूर का बदला!

Sofia Qureshi Mother: भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान और पीओके के 9 आतंकी ठिकानों को तबाह किया गया. कर्नल सोफिया कुरैशी ने इस बड़े सैन्य अभियान की जानकारी दी. जानिए उनके परिवार का क्या कहना है.

मिलिए, सोफिया जैसी शेरनी को पैदा करने वाली मां हलीमा कुरैशी से; बोली, बेटी ने लिया सिंदूर का बदला!

Colonel Sofia Qureshi: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तानी आतंकियों ने कायराना हमला किया था. इस अटैक में 26 सैलानियों की मौत हो गई थी. भारत ने इस कायराना हमले का करारा जवाब दिया है. भारतीय फौज ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में छिपे आतंकियों के ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की है, जिसमें कम से कम 90 दहशतगर्दों की मौत हो चुकी है. साथ ही पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया गया.

इस बड़े ऑपरेशन की जानकारी देने के लिए एक स्पेशल मीडिया ब्रीफिंग रखी गई. इसमें विदेश सचिव विक्रम मिस्री, कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह शामिल हुए. खास बात ये रही कि पहली बार एक मुस्लिम महिला ऑफिसर कर्नल सोफिया कुरैशी ने इस ऑपरेशन की जानकारी दी. इसके बाद सोफिया कुरैशी सुर्खियों में आ गईं. देशभर में महिला अधिकारी की जमकर तारीफ हो रही है. इस कड़ी में सोफिया कुरैशी के पिता ने भी अपनी बेटी की जमकर तारीफ की है. अब उनकी मां ने भी बड़ी बात कही है. 

कर्नल सोफिया कुरैशी की मां ने कही बड़ी बात
कर्नल सोफिया कुरैशी की मां हलीमा कुरैशी ने इसे अपने परिवार के लिए गर्व का पल बताया. सोफिया के भाई संजय कुरैशी ने भी कहा कि देश लंबे समय से ऐसे जवाब का इंतजार कर रहा था. सोफिया के मां ने कहा भारतीय सेना ने हमारी बहनों और माताओं के सिंदूर का बदला लिया है. सोफिया लंबे समय से अपने पिता और दादा के नक्शेकदम पर चलने की इच्छा रखती थी, जो दोनों भारतीय सेना में सेवारत थे.

Add Zee News as a Preferred Source

बचपन में सेना में शामिल होना चाहती थी सोफिया
हलीमा कुरैशी ने कहा, "बचपन में वह अक्सर कहती थी कि वह बड़ी होकर सेना में शामिल होगी. हमने अपनी बहनों और माताओं के सिंदूर का बदला ले लिया है. सोफिया अपने पिता और दादा के पदचिन्हों पर चलना चाहती थी, जो सेना में थे. वह बचपन में कहा करती थी कि जब वह बड़ी होगी तो सेना में शामिल होगी."

सोफिया कुरैशी के भाई ने क्या कहा?
कर्नल सोफिया कुरैशी के भाई मोहम्मद संजय कुरैशी ने भी इसी तरह की भावना व्यक्त की और कहा कि देश पहलगाम आतंकी हमले के बाद लंबे समय से बदला लेने का इंतजार कर रहा था लेकिन इस तरह के बदले की कभी उम्मीद नहीं की जा सकती थी. कुरैशी ने इस बात पर भी आश्चर्य व्यक्त किया कि उनकी बहन को ऑपरेशन के बारे में मीडिया को जानकारी देने की अनुमति दी गई, उन्होंने कहा कि उन्हें आश्चर्य है कि उनकी बहन को इतना बड़ा अवसर दिया गया.

भारत ने इन जगहों पर किया हमला
कर्नल सोफिया ने बताया कि भारतीय सेना ने मुंबई हमलों के गुनहगार डेविड हेडली और अजमल कसाब के ट्रेनिंग कैंप 'मुरीदके' समेत सियालकोट, बरनाला और कोटली में मौजूद 9 ठिकानों को निशाना बनाया. इन हमलों में खास ध्यान रखा गया कि किसी आम नागरिक को नुकसान न पहुंचे. वहीं, विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि पहलगाम का हमला कश्मीर में शांति बहाली की कोशिशों को कमजोर करने के लिए किया गया था. आतंकियों ने बर्बरता की हद पार कर दी थी, पीड़ितों को उनके परिवार के सामने गोलियां मारी गईं.

TAGS

Trending news