Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2746953
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंOperation Sindoor के बाद पाकिस्तान सोशल मीडिया पर मचा रहा है गंध, इस मुस्लिम शख्स ने कर दिया नंगा

Operation Sindoor के बाद पाकिस्तान सोशल मीडिया पर मचा रहा है गंध, इस मुस्लिम शख्स ने कर दिया नंगा

Operation Sindoor: भारत ने पहलगाम टेरर अटैक का बदला लेते हुए 'Operation Sindoor' के तहत पाकिस्तान में आतंकियों के ठिकानों पर एयरस्ट्राइक कर दी. इस हमले में 90 से ज्यादा दहशतगर्द ढेर हुए. अब पाकिस्तान सोशल मीडिया पर झूठा प्रॉपगेंडा फैला रहा है, जिसे एक भारतीय मुस्लिम ने एक्पोज कर दिया है.

Operation Sindoor के बाद पाकिस्तान सोशल मीडिया पर मचा रहा है गंध, इस मुस्लिम शख्स ने कर दिया नंगा

Operation Sindoor Airstrikel: पहलगाम में हुए कायरना टेरर अटैक का भारत ने करारा जवाब दिया है. 'Operation Sindoor' के तहत भारतीय फौज ने पाकिस्तान में छिपे दहशतगर्दों के ठिकानों पर कहर बरपाया दिया है.  इस एयरस्ट्राइक में 90 से ज्यादा दहशतगर्द मारे गए हैं, जिनमें मोस्ट वॉन्टेड और दुनिया का सबसे बड़ा आतंकी मसूद अजहर के परिवार के 12 सदस्य भी शामिल हैं. भारत की इस कार्रवाई से पाकिस्तान बौखला गया है. गीदड़ भभकियों के साथ अब पाकिस्तान ने एक नई शर्मनाक हरकत शुरू कर दी है.

वहीं, पाकिस्तान के बड़े-बड़े जर्नलिस्ट, सियासी लीडर और यहां तक कि सेना के अधिकारी भी अब भारत के खिलाफ सोशल मीडिया पर भ्रामक प्रॉपगेंडा फैलाने में जुट गए हैं. भारत के आम नागरिकों और सेना के अधिकारियों के नाम से फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाकर भारत के खिलाफ झूठी और सनसनीखेज खबरें फैला रहे हैं. इस साजिश को भारत में Alt News के संस्थापक मोहम्मद ज़ुबैर ने एक्सपोज कर दिया है. मोहम्मद ज़ुबैर ने सबूतों के साथ खुलासा किया है कि किस तरह पाकिस्तान की ISI और उनके मीडिया हाउस मिलकर भारत के खिलाफ झूठा नैरेटिव गढ़ रहे हैं.

मोहम्मद ज़ुबैर ने किया झूठ को बेनकाब
मोहम्मद ज़ुबैर ने भारतीय नामों और सेना के अधिकारियों की प्रोफ़ाइल फ़ोटो का उपयोग करके संचालित किए जा रहे कई फ़र्जी एक्स अकाउंट का फैक्ट चेक किया है. ये अकाउंट झूठी खबरें फैला रहे हैं कि भारत की स्ट्राइक में कुछ हासिल नहीं हुआ और इसके उलट भारत को भारी नुकसान हुआ है. इन फर्जी अकाउंट्स का मकसद भारतीय जनता को भ्रमित करना, सेना का मनोबल गिराना और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की छवि खराब करना है. मोहम्मद ज़ुबैर ने इसके स्क्रीनशॉट और डिजिटल सबूत सार्वजनिक किए हैं, जिससे पाकिस्तान की साजिश बेनकाब हो गई है.

भारत ने दिखाया आतंकवाद के खिलाफ ताकत
गौरतलब है कि ऑपरेशन सिंदूर ने जहां आतंकवाद के खिलाफ भारत की ताकत और जीरो टॉलरेंस की नीति को दिखाया, वहीं पाकिस्तान की बौखलाहट और ओछी हरकतें एक बार फिर सामने आई हैं. भारत इस डिजिटल दुष्प्रचार का मुंहतोड़ जवाब दे रहा है और ऐसे कई अकाउंट्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है. 

About the Author
author img
Tauseef Alam

तौसीफ आलम पिछले चार सालों से पत्रकारिता के पेशे में हैं. उन्होंने देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है. Amar Ujala,Times Now...और पढ़ें

TAGS

Trending news