खबरों के मुताबिक यह वीडियो विज्ञान भवन के बाहर का बताया जा रहा है. मौके पर मौजूद ज़ी मीडिया का नुमाइंदे के मुताबिक विज्ञान भवन में दाखिले से पहले सिक्योरिटी के मकसद से चैकिंग होती है.
Trending Photos
)
नई दिल्ली: खेती कानूनों के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन जारी है. आज 11वें दौर की बात चीत विज्ञान भवन में जारी है. इस बीच कुछ किसान नेताओं के हंगामे की खबर सामने आई है जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में एक शख्स गाड़ी का शीशा तोड़ता दिखाई दे रहा है.
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान: देखिए कितनी बेरहमी से गरीबों की पिटाई कर रहे हैं लोग, वायरल हो रहा है VIDEO
खबरों के मुताबिक यह वीडियो विज्ञान भवन के बाहर का बताया जा रहा है. मौके पर मौजूद ज़ी मीडिया का नुमाइंदे के मुताबिक विज्ञान भवन में दाखिले से पहले सिक्योरिटी के मकसद से चैकिंग होती है. इसी दौरान एक किसान नेता ने हंगामा कर दिया और फिर अपनी ही गाड़ी का शीशा डंडा मारकर तोड़ डाला.
दिल्ली के विज्ञान भवन के बाहर किसान नेता का हंगामा, सिक्योरिटी चेक के लिए रोके जाने से नाराज़ था किसान नेता@Sheerin_sherry #FarmersProtest pic.twitter.com/zH97njZQiv
— Zee News (@ZeeNews) January 22, 2021
बता दें कि आज ही किसान नेता अपनी गाड़ी से विज्ञान भवन पहुंचे थे. इससे पहले तक किसानों के वफ्द (डेलिगेशन) को सकॉट कर ले जाया जाता था और वे सिंधू बॉर्डर से बस के ज़रिए विज्ञान भवन पहुंचते थे लेकिन इस बार किसान संगठन के नेता अपनी गाड़ी से पहुंचे थे. जिस वजह से उन्हें सिक्योरिटी चेकिंग के मरहले से गुज़रना पड़ा. कहा जा रहा है कि सिक्योरिटी चेकिंग से नेता नाराज़ हो गए थे और हंगामा करने लगे थे.
यह भी पढ़ें: बेटी की लाश मांगता रहा परिवार, अस्पताल से सीधे श्मशान घाट ले गई पुलिस
हांगामे के दौरान भारतीय किसान यूनियन (BKU) के नेता राकेश टिकैत की गाड़ी पीछे थी. जैसे ही उन्हें हंगामे की जानकारी मिली थो वो मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कराया.
ZEE SALAAM LIVE TV