Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1092219
Zee SalaamZee Salaam ख़बरें17 हजार से ज्यादा किसानों ने की आत्महत्या; अलग कृषि बजट का सुझाव खारिज

17 हजार से ज्यादा किसानों ने की आत्महत्या; अलग कृषि बजट का सुझाव खारिज

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि एडीएसआई रिपोर्ट के अनुसार 2018 में 5,763 किसानों ने, 2019 में 5,957 किसानों ने और 2020 में 5,579 किसानों ने खुदकुशी की.

अलामती तस्वीर
अलामती तस्वीर

नई दिल्लीः सरकार ने मंगलवार को लोकसभा में जानकारी दी कि 2018 से 2020 के बीच देश के विभिन्न हिस्सों में 17,000 से ज्यादा किसानों ने आत्महत्या की. केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि एडीएसआई रिपोर्ट के अनुसार 2018 में 5,763 किसानों ने, 2019 में 5,957 किसानों ने और 2020 में 5,579 किसानों ने खुदकुशी की. राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में दुर्घटनाओं में मृत्यु और आत्महत्या के मामलों के आंकड़े संकलित करता है और वार्षिक रूप से इन्हें ‘भारत में दुर्घटनाओं में मृत्यु और आत्महत्याएं’ (एडीएसआई) रिपोर्ट के रूप में प्रकाशित भी करता है.

तोमर ने अलग कृषि बजट का सुझाव खारिज किया
वहीं, केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने अलग से कृषि बजट लाने के एक सांसद के सुझाव को खारिज कर दिया. कृषि मंत्री तोमर ने उत्तर देते हुए कहा कि स्वाभाविक रूप से यह सुझाव सभी को अच्छा लगने वाला है. लेकिन बजट एक हो या दो हों, उसकी दिशा होनी चाहिए, पर्याप्त प्रावधान होने चाहिए और उन्हें क्रियान्वित करने का जज्बा होना चाहिए. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार आने से पहले देश के लिए रेल बजट अलग आता था. लेकिन इस सरकार ने सुधार किया जिससे समय बचा.

द्रमुक नेता टी आर बालू ने उठाई थी मांग 
लोकसभा में द्रमुक नेता टी आर बालू ने तमिलनाडु सरकार द्वारा अलग से कृषि बजट पेश किये जाने का उल्लेख करते हुए प्रश्नकाल में कहा कि केंद्र सरकार को भी अलग से कृषि क्षेत्र के लिए बजट प्रस्तुत करना चाहिए जिससे देश में किसानों की समस्याएं कम होंगी.

Add Zee News as a Preferred Source

Zee Salaam Live Tv

TAGS

Trending news