)
संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक भारत में 74 फीसद लोग अच्छा खाना नहीं खा पाते हैं. संयुक्त राष्ट्र (UN) की रिपोर्ट 'द स्टेट ऑफ फूड सिक्योरिटी एंड न्यूट्रिशन इन द वर्ल्ड 2023' भारत में पोषण के बारे में कुछ कड़े खुलासे किए गए हैं. रिपोर्ट में कहा गया है कि 74.1 फीसद भारतीय, लगभग 1.043 बिलियन लोग, 2021 में स्वस्थ आहार नहीं ले पाए. रिपोर्ट में बताया गया है कि कई कम आमदनी और बढ़ती महंगाई की वजह से लोगों को कंजूसी से अपनी जिंदगी गुजारनी पड़ती है.
पाकिस्तान में 82 फीसद
इस रिपोर्ट में बताया गया है कि पाकिस्तान 82 फीसद लोगो ऐसे हैं जिनके पास अच्छा खाना नहीं है. बांग्लादेश में 66 फीसद लोग हेल्दी डायट नहीं ले पाते. ईरान में ये आंकड़ा 30 फीसद है, तो वहीं चीन में ये आंकड़ा महज 11 फीसद है. इसके अलावा अमेरिका और यूके उन देशों में है जहां महज एक फीसद लोगों के पास अच्छा खाना नहीं है. लेकिन भारतीय लोगों में ये आंगड़ा 74 फीसद है, जो काफी ज्यादा है.
कोरोना ने बिगाड़े हालात
रिपोर्ट में इस बात का जिक्र किया गया है कि कोरोना महामारी के बाद लोगों को आर्थिक परेशानी से गुजरना पड़ा रहा है. कोरोना के बाद बढ़ती महंगाई ने लोगों को परेशानी में डाल दिया. कोरोना ने दुनिया के कई देशों के लोगों को इस हालत में ला दिया कि वह अपने खाने का खर्च भी नहीं उठा पा रहे हैं.
भारत ने की आलोचना
भारत के खाद्य और कृषि संगठन ने यूएन की रिपोर्ट को खारिज किया है. भारत सरकार देश में भोजन की कमी और खराब पोषण के मुद्दों से इनकार किया है. भारत का कहना है कि सर्वे में जिन लोगों को लिया गया है वह पक्षपातपूर्ण है. सर्वे में तकरीबन 3000 लोगों को शामिल किया गया. सरकार का कहना है कि यह नतीजा छोटे नमूना आकार और पक्षपातपूर्ण पद्धति वाले सर्वेक्षण पर आधारित है.
इस तरह की खबरें पढ़ने के लिए zeesalaam.in पर जाएं.