)
नई दिल्ली: सूत्रों के अनुसार, गृह मंत्रालय ने एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी की सुरक्षा की समीक्षा की है और उन्हें तत्काल प्रभाव से सीआरपीएफ की जेड श्रेणी की सुरक्षा फराहम की जा रही है.
As per reliable sources, the Government of India has reviewed the security of AIMIM MP Asaduddin Owaisi and provided him with Z category security of CRPF with immediate effect.
(file photo) pic.twitter.com/J0fmwSn0HR
— ANI (@ANI) February 4, 2022
दरअसल, पिछले रोज़ ही AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी मेरठ में एक चुनावी कार्यक्रम में हिस्सा लेकर दिल्ली लौट रहे थे कि उस वक्त किठौर में छिजारसी टोल प्लाजा के पास दो लोगों ने उनकी गाड़ी पर गोलियां चलाईं. बाद में इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था.
वहीं, पुलिस ने अब तक इस मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है. पुलिस ने इन दोनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके जांज शुरू कर दी है. FIR में सचिन शर्मा और शुभम का नाम दर्ज है.
जानकारी के मुताबिक, आज 12 बजे के बाद हापुड़ कोर्ट में दोनों आरोपियों को पेश किया जाएगा. पुलिस की तरफ से इनकी कस्टडी की मांग की जाएगी. ओवैसी पर हुए हमले को लेकर यूपी पुलिस आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेगी.
Zee Salaam Live TV: