)
Pahalgam Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले ने पूरे मुल्क को दहला दिया है. इस हमले में कम से कम 26 मासूम सैलानियों की जान चली गई, वहीं, कई जख्मी भी हुए. आतंकी हमले के बाद पूरे देश में आक्रोश है. इसी गुस्से के बीच कुछ दक्षिणपंथी संगठन मुसलमानों के खिलाफ ज़हर उगल रहे हैं और सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट शेयर कर रहे हैं. इसी दौरान कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. एक वीडियो में दावा किया जा रहा है कि हमले के बाद हरियाणा में एक हिंदू संगठन के लोगों ने मुस्लिम युवक की पिटाई की, तो दूसरे में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश में एक कश्मीरी स्टूडेंट्स को मारने की कोशिश की गई. हालांकि इन वीडियो की अभी कोई आधिकारिक तस्दीक नहीं हुई है.
वसीम अकरम त्यागी नाम के एक शख्स ने एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कुछ लोग एक मुस्लिम शख्स की पिटाई कर रहे हैं और उसके साथ बदसलूकी भी कर रहे हैं. इन आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए उन्होंने हरियाणा के डीजीपी, पुलिस और सीएम को टैग करते हुए एक्स पर लिखा, "पहलगाम में हथियारबंद आतंकियों ने धर्म पूछकर मार दिया. हरियाणा में हथियारविहीन आतंकी धर्म देखकर लोगों को जानवरों की तरह पीट रहे हैं."
पहलगाम में हथियारबंद आतंकियों ने धर्म पूछकर मार दिया। हरियाणा में हथियारविहीन आतंकी धर्म देखकर लोगों को जानवरों की तरह पीट रहे हैं। इन्हें यदि हथियार दे दिया जाए तो ये भी पहलगाम के आतंकियों की तरह निहत्थे नागरिकों की हत्या कर डालेंगे। @DGPHaryana @police_haryana @NayabSainiBJP इन… pic.twitter.com/KNoPPAejlG
— Wasim Akram Tyagi (@WasimAkramTyagi) April 24, 2025
पहलगाम की तरह मार डालेंगे ये कायर- वसीम अकरम
उन्होंने आगे लिखा, "इन्हें अगर हथियार दे दिया जाए तो ये भी पहलगाम के आतंकियों की तरह निहत्थे नागरिकों की हत्या कर डालेंगे. इन आतंकियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रावाई कीजिए. ये भी उन्हीं आतंकियों के भाई हैं, जिन्होंने पहलगाम में धर्म देखकर निहत्थे लोगों को मारा है."
उत्तर प्रदेश में कश्मीरी छात्रों से मारपीट?
वहीं, एक और सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया गया है कि उत्तर प्रदेश के एटा जिले के अलीगंज प्रखण्ड के जानीपुर गांव में कश्मीरी छात्रों पर कुछ लोगों के समूह ने हमला किया है. Deepika Pushkar Nath नाम की एक एक्स यूजर ने जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला और एलजी मनोज सिन्हा टैग करते हुए लिखा, "जानीपुर में कश्मीरी छात्रों पर हमला बेहद निंदनीय है. अपने ही युवाओं पर जवाबी हमला करने से दुश्मन का हमें बांटने का एजेंडा पूरा होता है.
The attack on Kashmiri students in Janipur is deeply reprehensible. Retaliating against our own youth only fulfils enemy’s agenda to divide us. @OfficeOfLGJandK @OmarAbdullah must ensure their safety. Let’s rise above hate, denounce Pak backed terror & stand united as Indians. pic.twitter.com/IZlBbWiQeE
— Deepika Pushkar Nath (@DeepikaPNath) April 24, 2025
सीएम और एलजी से मांगी मदद
उन्होंने आगे लिखा, "जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अबदुल्ला और एलजी मनोज सिन्हा को कश्मीरी छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए. आइए हम नफरत से ऊपर उठें, पाक समर्थित आतंकवाद की निंदा करें और भारतीयों के रूप में एकजुट रहें."