Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2743257
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंपहलगाम आतंकी हमले के आरोपी इम्तियाज की नदी में डूबने से मौत, Video Viral

पहलगाम आतंकी हमले के आरोपी इम्तियाज की नदी में डूबने से मौत, Video Viral

Pahalgam Terror Attack Helper: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में पहलगाम हमले के आरोपी इम्तियाज अहमद मगरे ने पूछताछ के दौरान सुरक्षाबलों से बचने की कोशिश में नदी में छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौत हो गई. वीडियो वायरल होने के बाद न्यायिक जांच के आदेश दिए गए हैं.

पहलगाम आतंकी हमले के आरोपी इम्तियाज की नदी में डूबने से मौत, Video Viral

Kulgam News: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से ही सुरक्षा एजेंसियां ​​आतंकियों के मददगारों से पूछताछ कर रही हैं. इसी सिलसिले में पुलिस ने 23 साल के इम्तियाज अहमद मागरे को हिरासत में लिया था और उससे पूछताछ कर रही थी. इम्तियाज अहमद मागरे पर आतंकियों को मदद करने का इल्जाम था. पूछताछ के सिलसिले में पुलिस आरोपी को कुलगाम जिले में ले गई और आतंकियों के ठिकानों की पहचान करने के लिए जंगल में ले गई. इस दौरान आरोपी इम्तियाज अहमद मागरे ने पुलिस से बचने के लिए नदी में छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौत हो गई.

दरअसल, 22 अप्रैल को पहगाम में पाकिस्तानी आतंकियों ने सैलानियों पर कायरना हमला किया. इस हमले कम से कम 26 टूरिस्ट की मौत हो गई थी. जबकि कई जख्मी हुए थे. हमले के बाद सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन तेज किया. इसी दौरान कुलगाम ज़िले के तंगमार्ग इलाके के इम्तियाज अहमद मगरे को हिरासत में लिया गया. पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में उसने बताया था कि उसने जंगल में छिपे आतंकियों को खाना और शरण दी थी.

कैसे हुई मौत?
पुलिस के मुताबिक, शनिवार को इम्तियाज को एक संदिग्ध ठिकाने की पहचान कराने के लिए जंगल की ओर ले जाया गया था. इस दौरान इम्तियाज अचानक दौड़कर एक नदी में कूद गया, जिससे उसकी मौत हो गई. बताया जा रहा है कि वह सुरक्षाबलों से भागने की कोशिश कर रहा था. तेज़ बहाव वाली नदी में डूबने से उसकी मौत हो गई. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Add Zee News as a Preferred Source

वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स नदी में कूदते हुए दिखाई दे रहा है. पानी की तेज बहाव की वजह से वह नदी में बह गया है. वहीं, इम्तियाज के परिवारवालों ने पुलिस पर संगीन इल्जाम लगाए हैं और जांच की मांग की है.  फिलहाल प्रशासन ने पूरे मामले की न्यायिक जांच के आदेश दे दिए हैं. पुलिस ने कहा कि इम्तियाज ने पाकिस्तानी आतंकियों को शरण देने और मदद करने की बात कबूल की थी. उसी जानकारी के आधार पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था.

About the Author
author img
Tauseef Alam

तौसीफ आलम पिछले चार सालों से पत्रकारिता के पेशे में हैं. उन्होंने देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है. Amar Ujala,Times Now...और पढ़ें

TAGS

Trending news