Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2731133
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंपहलगाम हमले पर दिल्ली हज कमेटी की अध्यक्ष कौसर जहां ने कही बड़ी बात

पहलगाम हमले पर दिल्ली हज कमेटी की अध्यक्ष कौसर जहां ने कही बड़ी बात

Kausar Jahan statement on Pahalgam Attack: दिल्ली राज्य हज कमेटी की अध्यक्ष कौसर जहां ने पहलगाम आतंकी हमले को मानवता के लिए शर्मनाक बताते हुए कहा कि इस हमले के पीछे पाकिस्तान का हाथ है और दोषियों को ऐसी सजा मिलेगी जिसे पीढ़ियां याद रखेंगी.

पहलगाम हमले पर दिल्ली हज कमेटी की अध्यक्ष कौसर जहां ने कही बड़ी बात

Kausar Jahan statement on Pahalgam Attack: दिल्ली राज्य हज कमेटी की अध्यक्ष कौसर जहां ने शुक्रवार को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले को "मानवता के लिए शर्मनाक" करार देते हुए कहा कि हमले के पीछे जो लोग हैं, उन्हें ऐसी सजा मिलेगी जिसे पीढ़ियां याद रखेंगी. दिल्ली राज्य हज कमेटी की अध्यक्ष कौसर जहां ने कहा, "जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुई घटना पूरी मानवता के लिए शर्मनाक है. हम जानते हैं कि इस हमले के पीछे पाकिस्तान का हाथ है. उन्हें ऐसी सजा मिलेगी जिसे पीढ़ियां याद रखेंगी."

कौसर जहां ने कहा कि पहलगाम जैसे हमले करने वालों के लिए इस्लाम में कोई जगह नहीं है और उम्मीद जताई कि मोदी सरकार उन्हें मुंहतोड़ जवाब देगी. उन्होंने कहा, "इस्लाम में ऐसे लोगों के लिए कोई जगह नहीं है. इस हमले के खिलाफ पूरा देश एकजुट है. मुझे पूरा भरोसा है कि सरकार उन्हें मुंहतोड़ जवाब देगी." 

पीयूष गोयल ने पूर्व प्रधानमंत्री को किया याद
इससे पहले आज केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने आतंकी हमले के पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त की और कहा कि केंद्र सरकार आतंकवादियों और उनके समर्थकों की पहचान करेगी, उनका पता लगाएगी और उन्हें दंडित करेगी. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की टिप्पणी को याद करते हुए गोयल ने कहा, "मुझे याद है कि अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा था कि सीमा पार और राज्य प्रायोजित आतंकवाद सभ्य समाज के लिए खतरा है. यह वह क्षण है जब पूरा देश एक साथ आता है और इसके लिए जिम्मेदार लोगों को उचित जवाब देने के लिए राष्ट्र के गुस्से और सामूहिक प्रतिबद्धता को व्यक्त करता है." 

Add Zee News as a Preferred Source

मंत्री ने क्या कहा?
आतंकी हमलों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लिए गए संकल्प की लोगों को याद दिलाते हुए गोयल ने कहा, "हम आतंकवादियों और उनके समर्थकों की पहचान करेंगे, उनका पता लगाएंगे और उन्हें दंडित करेंगे. यह हर भारतीय का संकल्प है. हमने 26/11 के मुंबई आतंकी हमलों का सामना किया और मजबूत होकर वापस आए. हमने पुलवामा हमलों का मुंहतोड़ जवाब दिया." 

TAGS

Trending news