Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2729774
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंPahalgam Attack के बाद कश्मीरी स्टूडेंट्स पर हमला, उमर अब्दुल्ला ने कही बड़ी बात

Pahalgam Attack के बाद कश्मीरी स्टूडेंट्स पर हमला, उमर अब्दुल्ला ने कही बड़ी बात

Pahalgam Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले के बाद उमर अब्दुल्ला ने कश्मीरियों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई. पीएम मोदी ने सख्त बयान देते हुए कहा- दोषियों को छोड़ा नहीं जाएगा.

Pahalgam Attack के बाद कश्मीरी स्टूडेंट्स पर हमला, उमर अब्दुल्ला ने कही बड़ी बात

Pahalgam Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे मुल्क को झकझोर कर रख दिया है. आतंकियों के कायराना हमले में कम से कम 26 मासूम सैलानियों की जान चली गई है. इस हमले से देश में आक्रोश है. इस बीच, देश के मुख्तिलफ राज्यों से कश्मीरी छात्रों के खिलाफ हिंसा की घटनाएं सामने आई हैं. इसको लेकर जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि वह उन राज्य सरकारों के संपर्क में हैं, जहां से कश्मीरियों को परेशान किए जाने की खबरें आ रही हैं.

उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि जम्मू-कश्मीर सरकार उन राज्यों से लगातार संपर्क कर रही है. उन्होंने देश के अन्य मुख्यमंत्रियों से भी अपील की है कि वे अपने-अपने राज्यों में कश्मीरी नागरिकों और छात्रों की सुरक्षा का खास ख्याल रखें.

क्या है पूरा मामला
दरअसल, नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रवक्ता इमरान नबी डार ने भी एक्स पर पोस्ट कर सीएम से हस्तक्षेप की मांग की थी. उन्होंने लिखा कि सोशल मीडिया पर कई वीडियो सामने आ रहे हैं, जिनमें मुल्क के अलग-अलग हिस्सों में कश्मीरी छात्रों को डरते हुए देखा जा रहा है. उन्होंने अपील की थी कि सरकार इस पर फौरन कदम उठाए.

Add Zee News as a Preferred Source

पीएम ने की आतंकी हमले की निंदा
पहलगाम में हुए आतंकी हमले की पीएम नरेंद्र मोदी ने कड़ी निंदा की है. पीएम मोदी ने कहा कि यह हमला केवल निर्दोष सैलानियों पर नहीं था, बल्कि यह भारत की आत्मा पर हमला करने की कोशिश थी. पीएम ने दो टूक कहा कि इस हमले को अंजाम देने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा. चाहे वो कहीं भी छिपे हों, उन्हें खोज कर सजा दी जाएगी. आतंकवाद को जड़ से खत्म करने का भारत का संकल्प अडिग है और देश की सुरक्षा के लिए हर जरूरी कदम उठाया जाएगा.

उत्तर प्रदेश में कश्मीरी छात्रों से मारपीट?
वहीं, एक और सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया गया है कि उत्तर प्रदेश के एटा जिले के अलीगंज प्रखण्ड के जानीपुर गांव में कश्मीरी छात्रों पर कुछ लोगों के समूह ने हमला किया है. Deepika Pushkar Nath नाम की एक एक्स यूजर ने जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला और एलजी मनोज सिन्हा टैग करते हुए लिखा, "जानीपुर में कश्मीरी छात्रों पर हमला बेहद निंदनीय है. अपने ही युवाओं पर जवाबी हमला करने से दुश्मन का हमें बांटने का एजेंडा पूरा होता है. 

सीएम और एलजी से मांगी मदद
उन्होंने आगे लिखा, "जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अबदुल्ला और एलजी मनोज सिन्हा को कश्मीरी छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए. आइए हम नफरत से ऊपर उठें, पाक समर्थित आतंकवाद की निंदा करें और भारतीयों के रूप में एकजुट रहें."

TAGS

Trending news