Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2727999
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंआतंकी से छीनी A-47, खुद की जान देकर बचाई कई सैलानियों की जान, हुसैन शाह को सलाम!

आतंकी से छीनी A-47, खुद की जान देकर बचाई कई सैलानियों की जान, हुसैन शाह को सलाम!

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले में कश्मीरी युवक सैयद हुसैन शाह ने बहादुरी दिखाते हुए कई हिंदू सैलानियों की जान बचाई. AK-47 छीनने की कोशिश में आतंकी गोली का शिकार बने. पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें.

पहलगाम आतंकी हमला
पहलगाम आतंकी हमला

Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम (Pahalgam Terror Attack) में 22 अप्रैल को आतंवादियों ने टूरिस्ट पर कायराना हमला किया. इस हमले में 26 सैलानियों की मौत हो गई. जबकि 12 से ज्यादा लोग जख्मी हुए हैं, जिनका इलाज अस्पताल में हो रहा है. हमले के दौरान बेहद एक चौंकाने वाला मामला सामने आया था.

सैलानियों ने दावा किया था कि उनपर हमले से पहले आतंकियों ने टूरिस्ट से उसका धर्म पूछा और गोली मार दी, जब आतंकवादी धर्म पूछकर सैलानियों को गोली मार रहे थे तब जम्मू-कश्मीर का एक नौजवान सैयद हुसैन शाह (Syed Hussain Shah) सहन नहीं कर पाया और निहत्थे आतंकियों से भीड़ गया, जिससे कई हिंदू सैलानियों की जान बच गई और उसकी जान चली गई. 

कौन है हिंदुओं की जान बचाने वाला Syed Hussain Shah
सैयद हुसैन शाह (Syed Hussain Shah) पहलगाम के पार मौजूद अशमुकाम का रहने वाला था और वह देश-विदेश से आने वाले टूरिस्ट को अपने घोड़े से सैर करता था, इससे उनकी रोजी-रोटी चलती थी. सैयद हुसैन शाह 23 अप्रैल को टूरिस्ट को लेकर बैसरन गया हुआ था. वह अपने परिवार में सबसे बड़े थे और सैलानियों को घुमाकर पैसा कमाते थे, जिससे परिवार की आजीविका चलती थी.

Add Zee News as a Preferred Source

Syed Hussain Shah ने रायफल छीनने की थी कोशिश
चश्मदीदों ने बताया है कि जब दहशतगर्दों ने सैलानियों पर हमला किया तो वह मौके पर मौजूद था. Syed Hussain Shah ने दहशतगर्दों को लोगों का कत्लेआम करने से मना किया और आतंकियों को रोकते हुए कहा कि सैलानी मासूम है उनके साथ ऐसा न करें. सभी सैलानी कश्मीर के मेहमान है, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है कि इनका धर्म क्या है? लेकिन दहशतगर्दों ने सैयद हुसैन शाह को धक्का दे दिया, जिससे वह जमीन पर गिर गया. 

कश्मीरी ने बचाई कई हिंदुओं की जान
चश्मदीदों ने आगे बताया कि जब आतंकवादी धर्म पूछकर गोली चलाने लगे तो सैयद हुसैन शाह को जब कुछ नहीं सूझा तो वह एक दहशतगर्द से भीड़ गया और उसने आतंकी के हाथ से A-47 छीनने की कोशिश की, इस दौरान राइफल से गोली चल गई और सैयद हुसैन शाह के शरीर में लग गई, जिससे वह जख्मी हो गया लेकिन उसने आतंकी की रायफल नहीं छोड़ी, जिससे कई हिंदू सैलानियों की जान बच गई.

रात में किया गया सुपुर्द ए खाक
सैयद हुसैन शाह के दोस्त बिलाल ने बताया कि जब सैयद हुसैन को दूसरे घायलों के साथ अस्पताल ले जाया गया तो उसने बीच में ही दम तोड़ दिया था. बाद में पोस्टमार्टम के बाद उनका शव परिजनों को सौंप दिया, जिसके बाद देर रात ही सैयद हुसैन शाह को सुपुर्द ए खाक कर दिया गया

दोस्त ने किया बड़ा दावा
उन्होंने आगे बताया कि अगर सैयद हुसैन चाहते तो अपनी जान बचा सकते थे, लेकिन उन्होंने भागने की बजाय दहशतगर्दों से मुकाबला किया. उनकी बहादुरी और बलिदान की वजह से कई लोगों की जान बच पाई है. अगर उन्होंने आतंकियों से मुकाबला नहीं किया होता तो शायद आज बैसरन में जुटे सभी लोग मारे गए होते.

About the Author
author img
Tauseef Alam

तौसीफ आलम पिछले चार सालों से पत्रकारिता के पेशे में हैं. उन्होंने देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है. Amar Ujala,Times Now...और पढ़ें

TAGS

Trending news