Saudi arab on Pahalgam attack: पहलगाम हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच जंग जैसे हालात हैं, इसी कड़ी में सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी की है, और दोनों मुल्कों को बात-चीत और कूटनीति से मामले को सुलझाने की बात कही है. पूरी खबर जानने के लिए नीचे स्क्रॉल करें.
Trending Photos
)
India Pakistan War: पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है. इस बीच सऊदी अरब ने इंडिया-पाकिस्तान तनाव पर अपनी प्रतिक्रिया दिया है, और चिंता व्यक्त की है. सऊदी ने दोनों मुल्कों के बीच तनाव कम करने और स्थिरता बानाए रखने और कूटनीति से मामले का हल निकालने का अह्वान किया है.
दरअसल, सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय ने भारत-पाकिस्तान तनाव पर चिंता जताते हुए बुधवार 30 अप्रैल यानी आज सोशल मीडिया प्लेट फॉर्म एक्स पर लिखा की "सऊदी अरब भारत गणराज्य और इस्लामिक गणराज्य पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव और सीमा क्षेत्रों में गोलीबारी के निरंतर आदान-प्रदान पर अपनी चिंता व्यक्त करता है."
अच्छे पड़ोसी होने का धर्रम निभाए दोनों पक्ष
सऊदी अरब ने दोनों मुल्कों के बीच तनाव आगे न बढ़ाने औक एक अच्छे पड़ोसी की सिद्धांत को कायम रखते हुए इलाके में स्थिरता और शांति बनाए रखने की अपील की है. बात दें कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में गुजिश्ता 22 अप्रैल यह आतंकी हमला हुआ. उस वक्त पीएम मोदी सऊदी अरब के दो दिवसीय राष्ट्रीय दौरे पर थे, लेकिन इस घटना के बाद उन्हें तुरंत वापस लौटना पड़ा. इस हमले के खिलाफ सऊदी अरब और भारत दोनों मुल्कों ने जोइनट स्टेटमेंट दिया था, जिसमें इस आतंकवदी घटना की निंदा की गई थी.
फौज को मिली खुली छूट
गौरतलब है कि इस आतंकी हमले से भारत के लोगों में काफी आक्रोश है. वहीं, सरकार लगातार सैन्य आधिकारियों के साथ बैठक कर रही है, और इस हमले के खिलाफ सेना को अपने हिसाब से कार्रवाई करने की छूट दे दी है. इस हमले के बाद PM मोदी ने एक बयान देते हुए कहा था कि इस हमले के दोषियों को कल्पना से ज्यादा खतरनाक सजा दी जाएगी.
जंग के लिए तैयार है पाकिस्तान
वहीं, पाकिस्तान के तरफ से भी जंग की धमकी दी जा रही है. पाकिस्तान के PM शहबाज शरीफ ने एक बयान में कहा कि पाकिस्तान अपने उपर भारत द्वारा की गई किसी भी सैन्य कार्रवाई का जवाब कठोर तरीके से देगा.