Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1025107

AUS के साथ मुकाबले से पहले PAK के लिए बुरी खबर, रिजवान-मलिक के खेलने पर संदेह, जानिए क्या है मामला

PAK vs AUS, T20 World Cup: बुधवार सुबह रिजवान और मलिक जब उठे तो उन्हें ‘हल्का फ्लू और हल्का बुखार’ था और उन्हें शुरुआत देरी से मश्क में हिस्सा लेने की सलाह दी गई लेकिन बाद में इसमें हिस्सा नहीं लेने की मंजूरी दे दी गई.

AUS के साथ मुकाबले से पहले PAK के लिए बुरी खबर, रिजवान-मलिक के खेलने पर संदेह, जानिए क्या है मामला

दुबई: पाकिस्‍तान (Pakistan vs Australia) को गुरुवार को ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ टी20 वर्ल्‍ड कप 2021 (T20 World Cup 2021) का सेमीफाइनल मुकाबला खेलने के लिए मैदान पर उतरना है, इस अहम मुकाबले से पहले पाकिस्तान के लिए बुड़ी खबर आ गई है. जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान के बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान और शोएब मलिक ‘हल्के फ्लू’ (सर्दी-जुकाम) से पीड़ित हैं और उनका गुरुवार को आस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में खेलना संदिग्ध है.

‘ईएसपीएनक्रिकइंफो’ के खबर के मुताबिक, ‘‘दोनों खिलाड़ियों का कोविड-19 टेस्ट हुआ है और दोनों नेगेटिव आए हैं.' उन्होंने कहा, 'टीम के बाकी रुक्न भी टूर्नामेंट के रूटीन टेस्ट के दौरान नेगेटिव आए हैं जिसमें से एक टेस्ट दो दिन पहले हुआ था. दोनों ने सेमीफाइनल से पहले ट्रेनिंग सेशन में भी हिस्‍सा नहीं लिया.

ये भी पढ़ें: ENG को पीटकर NZ ने फाइनल में रखा कदम, विलियमसन ने इन दो खिलाड़ियों को दिया जीत का क्रेडिट

Add Zee News as a Preferred Source

खबर के मुताबिक बुधवार सुबह रिजवान और मलिक जब उठे तो उन्हें ‘हल्का फ्लू और हल्का बुखार’ था और उन्हें शुरुआत देरी से मश्क में हिस्सा लेने की सलाह दी गई लेकिन बाद में इसमें हिस्सा नहीं लेने की मंजूरी दे दी गई.

ये भी पढ़ें: मौलाना आज़ाद, जिन्होंने 1946 में ही बता दिया था PAK का फ्यूचर और कर दी थी 'बांग्लादेश' की भविष्यवाणी

खबर के मुताबिक, 'पाकिस्तान गुरुवार के मैच में उनके हिस्सा लेने को लेकर अभी ज्यादा चिंतित नहीं है और सुबह उनकी दोबारा की दोबारा समीक्षा की जाएगी.' अगर ये दोनों नहीं खेल पाते हैं तो पाकिस्तान के पास विकल्प मौजूद हैं. पूर्व कप्तान सरफराज अहमद विकेटकीपर के रूप में रिजवान की जगह ले सकते हैं जबकि हैदर अली को मलिक की जगह मौका मिल सकता है.

Zee Salaam Live TV:

TAGS

Trending news