Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam742296
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंपाक ने फिर की नापाक हरकत, गोलीबारी में एक जवान शहीद 2 ज़ख्मी

पाक ने फिर की नापाक हरकत, गोलीबारी में एक जवान शहीद 2 ज़ख्मी

पाकिस्तान की इस जारहाना हरकत के बाद में हिंदुस्तानी फौज ने भी जवाबी कार्रवाई कर पाकिस्तानी फौज को मुंहतोड़ जवाब दिया. इस वारदात में हिंदुस्तानी फौज के जवान भूपेंद्र सिंह शहीद हो गए हैं

फाइल फोटो
फाइल फोटो

नई दिल्लीः पाकिस्तान (Pakistan) ने वादी के नौगाम सेक्टर में भी सनीचर के राज़ यानी 5 सितंबर को एलओसी (LoC) पर जंगबंदी की खिलाफवर्ज़ी (सीजफायर का उल्लंघन) किया और चौकियों को निशाना बनाया है. पहले तो पाकिस्तान ने हल्के हथियारों का इस्तेमाल किया, उसके बाद मोर्टार जैसे बड़े हथियारों से गोलाबारी शुरू कर दी.

पाकिस्तान की इस जारहाना हरकत के बाद में हिंदुस्तानी फौज ने भी जवाबी कार्रवाई कर पाकिस्तानी फौज को मुंहतोड़ जवाब दिया. इस वारदात में हिंदुस्तानी फौज के जवान भूपेंद्र सिंह शहीद हो गए हैं और 2 जवानों के ज़ख्मी होने की खबर है. इन दो जवानों के नाम वेंकटेशन और शैजल बताए जा रहे हैं. 

वारदात को लेकर मेहकमा दिफा (Defence) के एक तरजुमान ने कहा कि सनीचर की सुबह करीब 9.15 बजे सरहद पार से शाहपुर, किरनी और डेगवार सेक्टरों में गोलीबारी शुरू हुई. उन्होंने बताया कि LOC की हिफाज़त कर रहे हिंदुस्तानी फौजियों ने सरहद पार से होने वाली गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया है. 

Add Zee News as a Preferred Source

Zee Salaam LIVE TV

TAGS

Trending news