Pakistan News: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में एक छात्र का मर्डर के बाद सड़क पर फेंक दिया गया, जिसके बाद सैंकड़ों लोगों ने प्रोटेस्ट किया न्याय की मांग की है. पूरे मामले की जानकारी के लिए नीचे स्क्रॉल करें.
Trending Photos
)
Pakistan News: पाकिस्कतान के बलूचिस्तान प्रांत में एक नौजवान की हत्या के खिलाफ इलाके के लोगों ने प्रोटेस्ट किया है. इस प्रोटेस्ट में मजहबी हस्ती, सामाजिक कार्यकरता और बड़ी तादा में आम शहरी ने हिस्सा लिया है. इस मर्डर को बाद मृतक के परिवार वालों में मातम पसरा हुआ है. वहीं, बलूचिस्तान के ग्वादर बार काउंसिल के वकीलों ने प्रेस कॉंफ्रेंस कर के इस घटना की संयुक्त जांच (जेआईटी) की मांग की है. उनकी मांग है कि पावर में बैठे लोगों को भी इस अपराध के लिए जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए.
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बलूचिस्तान के पसनी फिश का रहने वाले साहिल कुछ दिन से गायब चल रहे थे. लेकिन शहर में कोहराम तब मच गया, जब साहिल की लाश सड़क किनारे बुरी तरह जख्मी हालात में मिली. इसके विरोध में भारी तादाद में लोगों ने पसनी फिश हार्बर जेटी से मार्च शुरू किया, जिसे पसनी प्रेस क्लब में खत्म किया गया.
मामले की हो निष्पक्ष जांच
इस घटना के बाद पसनी ग्वादर एसोसिएसन ने प्रोटेस्ट वाले दिन एक प्रेस कॉंफ्रेंस किया. इस प्रेस कॉंफ्रेंस को वकील मुहम्मद आरिफ, मंसूर अहमद, सरफराज सलीम और अधिवक्ता सईद फैज सहित कई वकीलों शामिल थे. उन्होंने इस घटना को अपराध बताया है, और चेतावनी दी है कि इस तरह की घटना सभ्य समाज में शंति के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकता है. उन्होंने इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है.
साहिल को न्याय दिलाने के लिए बार एसोसिएशन ने खाई कसम
वकीलों ने पीड़ित परिवारवालों के साथ मिलकर उसी दिन कोर्ट में अदालती कार्यवाही का विरोध किया. उन्होंने काहा कि बलूचिस्तान में इस तर की घटना अपराधियों की हिम्मत को दिखाता है. साथ ही पीड़ित परिवारवालों के लिए माली मदद की मांग की है.
वकीलों ने यह भी मांग की कि जो पावर में लोग हैं, उन्हें भी इस घटना के लिए जवाबदेह माना जाए.
वकीलों ने मानवाधिकार संगठनों से की ये अपील
ग्वादर पसीन बार एसोसिएशन ने यह कसम खाई है कि जब तक साहिल को न्याय नहीं मिल जाता, तब तक वह कानूनी कोशिश करते रहेंगे. उन्होंने मानवाधिकार संगठनों, नागरिक समाज से अपील की है कि वह आम लोगों की जान बचाने की लड़ाई में शामिल हों.