Pakistan Bangladesh Relation: पाकिस्तान और बांग्लादेश ने अपने रिश्तों को मज़बूत करने के लिए छह बड़े समझौते किए हैं. यह समझौता बांग्लादेश की राजधानी ढाका में हुई उच्च स्तरीय डेलिगेशन स्तर पर बातचीत के बाद हुई है.
Trending Photos
)
Pakistan Bangladesh Relation: शेख हसीना के तख्तापलट के बाद पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच रिश्ते और मजबूत हो रहे हैं. दोनों देशों के बीच 6 बड़े समझौतों पर दस्तख़त हुए हैं. यह समझौता बांग्लादेश की राजधानी ढाका में हुई उच्च स्तरीय डेलिगेशन स्तर पर बातचीत के बाद हुई है. इस मौके पर पाकिस्तान के विदेश मंत्री मुहम्मद इशाक डार और बांग्लादेश के विदेश सलाहकार मोहम्मद तौहीद हुसैन मौजूद रहे.
पाकिस्तान और बांग्लादेश ने अपने रिश्तों को मज़बूत करने के लिए छह बड़े समझौते किए हैं. इनमें राजनयिक और आधिकारिक पासपोर्ट धारकों के लिए वीज़ा छूट शामिल है. साथ ही व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने के लिए एक संयुक्त कार्य समूह बनाया गया है. दोनों देशों की विदेश सेवा अकादमियों के बीच प्रशिक्षण और सहयोग पर सहमति बनी. मीडिया क्षेत्र में पाकिस्तान की एसोसिएटेड प्रेस ऑफ पाकिस्तान और बांग्लादेश की बांग्लादेश संवाद संस्था के बीच साझेदारी होगी. इसके अलावा, दोनों देशों के सामरिक अध्ययन संस्थानों के बीच सहयोग का समझौता हुआ और एक सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम भी शुरू किया जाएगा, जिससे आपसी रिश्ते और गहरे होंगे.
पाकिस्तान-बांग्लादेश नॉलेज कॉरिडोर का ऐलान
पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार आज बांग्लादेश दौरे पर हैं. इस यात्रा के दौरान दोनों देशों ने पाकिस्तान-बांग्लादेश नॉलेज कॉरिडोर की घोषणा की है. इसे एक बड़ी पहल माना जा रहा है. इसके तहत अगले 5 सालों में बांग्लादेशी छात्रों को पाकिस्तान में पढ़ाई के लिए 500 स्कॉलरशिप दी जाएंगी. इनमें से 25 फीसद स्कॉलरशिप हेल्थ एजुकेशन के लिए होंगी. इतना ही नहीं, इसी अवधि में 100 बांग्लादेशी सिविल सेवकों को पाकिस्तान में ट्रेनिंग दिया जाएगा. साथ ही पाकिस्तान ने अपने तकनीकी सहायता कार्यक्रम के तहत बांग्लादेशी छात्रों के लिए स्कॉलरशिप की संख्या पांच से बढ़ाकर 25 करने का भी ऐलान किया है.
पाकिस्तान का बयान
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता शफकत अली खान ने इस समझौते पर कहा कि आज ढाका में हुए समझौते हमारे आपसी रिश्तों को नई दिशा देंगे. यह व्यापार, शिक्षा, संस्कृति और मीडिया सहयोग को मज़बूत बनाएंगे. इससे दोनों देशों के बीच आपसी भरोसा और सहयोग और गहरा होगा.”
पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच संबंध
गौरतलब है कि 1971 के बाद से पाकिस्तान और बांग्लादेश के रिश्ते हमेशा उतार-चढ़ाव भरे रहे हैं लेकिन अब दोनों देश एक नए दौर में प्रवेश करते दिखाई दे रहे हैं. हाल के सालों में कई मसलों पर मतभेदों के बावजूद, व्यापार और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में सहयोग को लेकर दोनों देश आगे बढ़ने की इच्छा दिखा रहे हैं.