Team India: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के रहे दिग्गज प्लेयर ने भारत के प्लेयर्स को लेकर जहर उगला है. उन्होंने रवींद्र जडेजा और चहल को लेकर कड़वी बाते बोली हैं. रहमान ने कहा कि चहल लंबी रेस का घोड़ा नहीं है.
Trending Photos
)
Team India: पाकिस्तानी क्रिकेटर अब्दुर रहमान ने भारत के दो बेहतरीन बॉलर की बुराई की है. इन दो प्लेयर्स का नाम रवींद्र जडेजा और युजवेंद्र चहल है. आपको जानकारी के लिए बता दें टेस्ट क्रिकेट में रवींद्र जडेजा का प्रदर्शन काफी बेहतरीन रहा है. उन्होंने गावस्कर ट्रॉफी में 18 विकेट चंटकाए है. वह आईसीसी टेस्ट बॉलिंग रैंक में 9वीं पॉजीशन पर आते हैं. वहीं बात करें चहल की तो वह टी20 में भारत के सबसे ज्यादा रन लेने वाले प्लेयर हैं. इसके साख ही उनका ओडीआई में भी काफी अच्छा प्रदर्शन रहा है. युजवेंद्र चहल ने 71 ओडीआई में 121 विकेट लिए हैं.
यूट्यूबर नादिर अली के पोडकास्ट शो में पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर अब्दुर रहमान से पूछा गया कि भारत के वह कौनसे स्पिनर्स हैं जो सबसे खराब हैं? शुरूआत में रहमान ने कहा कि कोई भी स्पिनर बुरा नहीं होता है वह अपने देश के लिए खेलता है. जब उन्होंने रहमान से आग्रह किया तो उन्होंने कहा कि जडेजा अपने करियर की शुरूआत में काफी खराब बॉलर था, वह केवल भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी के गाइडेंस में टॉप बॉलर बना. जिसके बाद रहमान ने युजवेंद्र चहल का ना म लिया है. उन्होंने कहा कि चहल एक हॉरिबल प्लेयर है.
अब्दुर रहमान कहते हैं जडेजा जब शुरूआत में आया तो घटिया स्पिनर था. एमएस धोनी की कप्तान में वह कुछ इस तरह तैयार हुआ कि वह नंबर वन बॉलर है. चहल भी काफी हॉरिबल है. आप उसे आसानी से हिट कर सकते हैं. उसकी डिलीवरी में कोई फोर्स नहीं है. इसके साथ ही वह बॉल स्पिन भी नहीं कर पाता है. लंबी रेस का घोड़ा नहीं है.
आपको जानकारी के लिए बता दें भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच गावस्कर ट्ऱॉफी खेली जा रही है. इस सीरीज के दोनों मैचों को टीम इंडिया ने अपने नाम कर लिया है. अब भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरा टी20 मैच 1 मार्च को खेला जाना है. ये मैच इंदौर में हो रहा है.