Wikipedia services Pakistan: पाकिस्तान ने विकिपीडिया से बैन हटा दिया है. आपको जानकारी के लिए बता दें पाक ने ईशनिंदा की वजह से विकिपीडिया पर बैन लगाया था. अब सरकार ने इस फैसले को क्यों वापस लिया. पढ़ें.
Trending Photos
)
Wikipedia services Pakistan: पाकिस्तान सरकार ने हाल ही में विकिपीडियो को लेकर एक फैसला लिया जिसने सबको हैरान कर दिया. पाक ने विकिपीडिया को पूरे देश में बैन कर दिया. जिसके बाद काफी लोगों ने इस मामले में अपनी बात रखी. पाकिस्तान ने इस फैसले के पीछे वजह ईशनिंदा बताई. लेकिन अब पाक सरकार ने विकिपीडिया को वापस रिस्टोर कर लिया है, यानी इस पर लगे प्रतिबंध को हटा दिया है. पाकिस्तान के प्रधानंत्री शहबाज शरीफ ने इस बैन को तुरंत हटाने का आदेश दिया था.
पाकिस्तान की ब्रॉडकास्ट मिनिस्टर मरियम औरंगजेब ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा देश के प्रधामंत्री ने सोमवार को विकिपीडिया पर लगाए इस बैन को हटाने का फैसला लिया है. उन्होंने लिखा- प्रधानमंत्री ने विकीपीडिया के इस मसले को लेकर एक कैबिनेट समिति गठित की है. आपको जानकारी के लिए बता दें विकिपीडिया एक फ्री वेबसाइट है जहां कई तरह की कंटेंट की जानकारी मिलती है.
आपको जानकारी के लिए बता दें ईशनिंदा के मामले में पाकिस्तान ने वेबसाइट को 48 घंटे का वक्त दिया था. विकि ने इसे नजरअंदाज किया जिस वजह से सरकार ने इसपर बैन लगा दिया. प्रवक्ता मलहत ओबैद कहते हैं- ऐसी चीजों से मुसलमानों की भावनाएं आहत होती हैं. वेबसाइट को ईशनिंदा से जुड़ी सामग्री हटाने का वक्त दिया था. लेकिन उन्होंने इसपर पालन नहीं किया.
अब पाकिस्तान ने विकिपीडिया से बैन हटा दिया है. जिसके बाद ये साफ हो गया है. विकिपीडिया ने ईशानिंदा से जुड़ा कंटेंट हटा लिया गया है. आपको जानकारी के लिए बता दें इससे पहले पाकिस्तान यू्ट्यूब पर भी बैन लगा चुका है.
आपको बता दें पाकिस्तान कई एप्स पर पूरी तरह से प्रतिबंध भी लगा चुका है. इससे पहले दंश ने टिकटॉक और टिंडर पर बैन लगाया था. सरकार का कहना था कि ये धार्मिक मूल्यों के खिलाफ है. इसके अलावा भी कई एप्स हैं जिनपर पूरी तरह से बैन लग चुका है.