Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1567598
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंआटे और तेल को तरस रहे Pakistan ने तुर्की को भेजी मदद, राहत सामग्री लेकर पहुंचा विमान

आटे और तेल को तरस रहे Pakistan ने तुर्की को भेजी मदद, राहत सामग्री लेकर पहुंचा विमान

Pakistan: तुर्की में इस वक्त हालात काफी गंभीर है, 24 हजार के करीब लोगों की जान चुकी है. रिपोर्ट्स के अनुसार पाकिस्कान ने भी अब तुर्की की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है. जानकारी के लिए बता दें इससे पहले भारत ने तुर्की के लिए एक राहत सामग्री से भरा विमान भेजा था.

आटे और तेल को तरस रहे Pakistan ने तुर्की को भेजी मदद, राहत सामग्री लेकर पहुंचा विमान

Pakistan: पाकिस्तान वायु सेना (पीएएफ) का एक विमान टेंट और राहत सामग्री लेकर शनिवार को भूकंप तुर्की पहुंच गया है. आपको बता दें कुछ दिन पहले ही देश में 7.8 तीव्रता से भूकंप आया था. जिसमें भारी नुकसान हुआ था. जिसके बाद कई देशों ने तुर्की की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है. वहीं अब आर्थिक तंगी से जूझ रहे पाकिस्तान ने भी तुर्की के लिए जरूरी सामान भेजा है.

पाकिस्तान ने तुर्की की मदद की

पाकिस्तान का एक विमान तुर्की के भूकंप प्रभावित लोगों के लिए पाकिस्तान के लोगों से 16.5 टन मानवीय सहायता राहत सामग्री लेकर गया है. पीएएफ ने एक बयान में कहा, "पीएएफ विदेश मंत्रालय और तुर्की में पाकिस्तानी दूतावास के समन्वय से फंसे हुए पाकिस्तानियों को वापस लाने के लिए हर संभव कोशिश कर रहा है." प्रेस रिलीद के अनुसार 8 पाकिस्तानी पैसेंजर्स को तुर्की से पाक लाया गया है.

तुर्की पहुंची है पाक सेना

आपको जानकारी के लिए बता दें पाकिस्तान आर्मी स्टाफ जनरल सैयद आसिम मुनीर ने 2 रेस्क्यू टीम पिछले हफ्ते तुर्की भेजी थी. इसके अलावा 30 बिस्तरों वाले मोबाइल अस्पताल, टेंट, कंबल और अन्य राहत सामग्री तुर्की पहुंचाई गई थी. आपको बता दें बचाव 1122 के सचिव रिजवान नसीर ने पंजाब सरकार और प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (पीडीएमए) की मंजूरी के बाद 52 सदस्यीय विशेष खोज और बचाव दल को तुर्की जाने की हरी झंडी दे दी है.

Add Zee News as a Preferred Source

तुर्की में कैसे हालात हैं?

आपको जानकारी के लिए बता दें तुर्की इस वक्त बुरी कंडीशन से जूझ रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मरने वालों की तादाद 24 हजार के करीब पहुंच गई है. भीषण सर्दियों की स्थिति में सैकड़ों और लोग बेघर हो गए हैं और भोजन की कमी हो गई है और दोनों देशों (सीरिया और तुर्की) के नेताओं को उनकी प्रतिक्रिया के बारे में सवालों का सामना करना पड़ा है.

About the Author
author img
Sami Siddiqui

समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य ...और पढ़ें

TAGS

Trending news