)
Pakistan: समरकंद में रूसी डेलीगेशन के सामने पाकिस्तान को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा है. पाक विदेश मंत्री हिना रब्बानी खार को टीम की अनुपस्थिती के बारे में पूछा गया तो उन्हें काफी जिल्लत का सामना करना पड़ा. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रूसी विदेश मंत्री लावरोव और रब्बानी दोनों टेबल पर आमने सामने बैठे थे. लावरोव के साथ उनकी पूरी टीम थी वहीं हिना रब्बानी के बराबर में केवल एक राज्य अधिकारी थी और बाकि कुर्सियां खाली थीं.
इस पर लावरोव ने पूछा कि आपकी बाकि टीम कहा हैं. जिस पर हिना रब्बानी थोड़ी झिझक गईं और उन्होंने कहा हमारे पास छोटी टी है और बाकि लोग बाद में आएंगे. हम एक छोटी टीम के साथ सफर कर रहा हैं और हमारा एक छोटा सा दूतावास है.
हीवा रब्बानी आगे कहती हैं कि हम रूस जैसी बड़ी ताकत नहीं हैं. इस पर रूसी विदेश मंत्री ने जवाब दिया कि ऐसी बातें दोस्तों के लिए मायने नहीं रखती हैं. उन्होंने कहा कि हम दोस्त हैं और दोस्त इन बातों की परवाह नहीं करते हैं. आपको जानकारी के लिए बता दें तालिबान शासित अफगानिस्तान के हालात और उनके पड़ोसी देशों के लिए शिखर सम्मेलन का आयोजन किया गया था.
इसमें चीन, ईरान, पाकिस्तान, रूस, ताजिकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान और उज्बेकिस्तान के विदेश मंत्रियों ने इस सम्मेलन में हिस्सा लिया था. इसी दौरान पाकिस्तान और रूस की एक अलग द्विपक्षीय बैठक का आयोजन हुआ था. लेकिन विदेश मंत्री बिलावल भुट्टे इस मीटिंग में गौर मौजूद रहे. इस दौरान हीना रब्बानी को इस मीटिंग का नेतृत्व करना पड़ा.
आपको जानकारी के लिए बता दें पाकिस्तान इस दौरान खतरान आर्थिक स्थिती से जूझ रहा है. मुल्क में महंगाई आसमान छू रही है, लेकिन सरकार पास रिजर्व की कमी होती जा रही है. कई देशों से लोन मिलने के बाद भी पाक की राह आसान नहीं हो पाई है