Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2717949
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंगजब! पाक में WHO के लोग कर रहे थे नेक काम, बंदूक की नोक पर किया अपरहण

गजब! पाक में WHO के लोग कर रहे थे नेक काम, बंदूक की नोक पर किया अपरहण

Pakistan News: पाकिस्तान और अफगानिस्तान दुनिया का एकलौता ऐसे देश हैं जहां पोलियो अभी भी महामारी बना हुआ है. किसी भी समूह ने अभी तक अपहरण की जिम्मेदारी नहीं ली है.

गजब! पाक में WHO के लोग कर रहे थे नेक काम, बंदूक की नोक पर किया अपरहण

Pakistan News: पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में अज्ञात बंदूकधारियों ने आज यानी 15 अप्रैल को पोलियो का टीका लगाने वाले दो कर्मियों का बंदूक दिखा कर अपहरण कर लिया. पुलिस ने यह जानकारी दी. 

पोलियो का टीका लगाने वाले कर्मी मुहम्मद आसिफ और रजा मुहम्मद को हथियारबंद लोगों ने कुलाची से डेरा इस्माइल खान जा रही एक यात्री बस से उतार दिया और अज्ञात स्थान पर ले गए. विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के मुताबिक, पाकिस्तान और अफगानिस्तान दुनिया का एकलौता ऐसे देश हैं जहां पोलियो अभी भी महामारी बना हुआ है. किसी भी समूह ने अभी तक अपहरण की जिम्मेदारी नहीं ली है.

पोलियो टीकाकरण टीम पर हमला
गौरतलब है कि दुनियाभर के देश पोलियो से मुक्त हो चुकी है, लेकिन पाकिस्तान और अफगानिस्तान आज भी इस खतरनाक बीमारी से जूझ रहे हैं. इन दोनों देशों में पोलियो के नए मामले आज भी आते रहते हैं. इसके पीछे कई कारण हैं. पाकिस्तान और अफगानिस्तान में आए दिन पोलियो का टीका लगाने वाली टीमों पर हमले होते रहते हैं और यहां  धार्मिक गलतफहमियां और अफवाहों की वजहों से लोग  बच्चों को पोलियो का टीका दिलवाने से डरते हैं. 

Add Zee News as a Preferred Source

पाकिस्तान में है डर का माहौल
पाकिस्तान में खासकर खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान जैसे इलाकों में टीकाकरण अभियान बार-बार बाधित होता है. वहीं, अफगानिस्तान में तालिबान के शासन के बाद कुछ इलाकों में टीकाकरण की पहुंच और भी सीमित हो गई है. कई बार टीकाकरण कर्मियों की जान तक चली जाती है, जिससे डर का माहौल बन जाता है.

WHO कर रहा नेक काम 
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) लगातार इन दोनों देशों में पोलियो उन्मूलन के लिए सहयोग कर रहा है, लेकिन चुनौतियां अब भी गंभीर हैं. जब तक पाकिस्तान और अफगानिस्तान में पोलियो के खिलाफ जंग नहीं जीती जाती, तब तक वैश्विक स्तर पर इस बीमारी को पूरी तरह खत्म करना संभव नहीं है.

About the Author
author img
Tauseef Alam

तौसीफ आलम पिछले चार सालों से पत्रकारिता के पेशे में हैं. उन्होंने देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है. Amar Ujala,Times Now...और पढ़ें

TAGS

Trending news