Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2748624
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंoperation sindoor: बौखलाहट में पाकिस्तान कर रहा है, इस इलाके में हमला; 16 मासूमों की मौत !

operation sindoor: बौखलाहट में पाकिस्तान कर रहा है, इस इलाके में हमला; 16 मासूमों की मौत !

India-Pakistan War: ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान के तरफ से जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में भारी गोलीबारी की गई है, जिसमें 16 आम लोगों की मौत हो गई है. भारतीय सेना इस हमले का मुहतोड़ जवाब दे रही है. पूरी जानकारी के लिए नीचे स्क्रॉल करें

 

operation sindoor: बौखलाहट में पाकिस्तान कर रहा है, इस इलाके में हमला; 16 मासूमों की मौत !

India-Pakistan War: भारत के तरफ से गुजिश्ता रोज पाकिस्तान के अंदर आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई की गई, जिसमें 9 आतंकी ठिकानों पर हमला किया है, जिसके बाद से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है. इसी कड़ी में पाकिस्तान के तरफ से LOC पर लगातार गोलीबारी की जा रही है, जिसमें पाकिस्तानी सीमा से सटे जम्मू-कश्मीर में 16 लोगों की मौत हो गई है, और कई लोग घायल हो गए हैं. 

दरअसल, बिते 6 अप्रैल की रात भारतीय सेना ने पहलगाम अतंकी हमले के खिलाफ पाकिस्तान के अंदर ऑपरेशन सिंदूर नाम से कार्रवाई की, जिसमें आतंकियों के 9 ठिकाने पर बंबारी की गई. इस हमले में 100 पाकिस्तानी मारे गएं. अब पाकिस्तानी सेना बौखलाहट में बोर्डर पर गोलीबारी और हाई कैलिबर आर्टिलरी से बंबारी कर रही है. पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, बारामुल्ला, उरी, पुंछ, मेंढर और राजौरी सेक्टरों में मोर्टार से हमला किया है, जिससे 16 निर्दोष लोगों की मौत हो गई है, मृतकों में तीन महीलाएं और पांच बच्चे शामिल हैं. 

हालांकि भारतीय सेना के तरफ से पाकिस्तान को मोहतोड़ जवाब दिया जा रहा है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय सेना जवाबी फायरिंग कर रही है. साथ ही जम्मू-कश्मीर के कई इलाके जो पाकिस्तानी सीमी से सटे हुए वहां से लोग सुरक्षित स्थान पर जा रहे हैं. दोनों मुल्कों में स्थिति और बिगड़ने की आशंका है. 

Add Zee News as a Preferred Source

पाकिस्तान की गीदड़ भभकी

ऑपरेशन सिंदूर के बाद से पाकिस्तान के नेता भारत को गीदड़ भभकी दे रहे हैं. साथ ही भारतीय सेना के इस कार्रवाई को उकसावे की कार्रवाई बता रहे  हैं. पाकिस्तान के तरफ से यह बताने की कोशश की जा रही है कि भारत ने सिविलियन को निशाना बनाया है. हालांकि भारतीय सेना ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर के ऑपरेशन सिंदूर के बारे में जानकारी दी और कहा कि इस ऑपरेशन में सिर्फ आतंकी ठिकाने को निशाना बनाया गया है. 

TAGS

Trending news