Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1641577
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंPakistan News: पाकिस्तानी गोरी लड़कियों का रेप करते हैं, नेता के बयान ने मचाया बवाल

Pakistan News: "पाकिस्तानी गोरी लड़कियों का रेप करते हैं", नेता के बयान ने मचाया बवाल

Pakistan News: पाकिस्तानी नागरिकों को लेकर एक बयान ने बवाल मचा दिया है. दुनिया के अलग-अलग देशों में रह रहे पाकिस्तानी इस बयान का विरोध कर रहे हैं. जानिए क्या है पूरा मामला

Pakistan News: "पाकिस्तानी गोरी लड़कियों का रेप करते हैं", नेता के बयान ने मचाया बवाल

Pakistan News: पाकिस्तान के नागरिकों को लेकर ब्रिटिश गृह सचिव सुएला ब्रेवरमैन का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने ऐसा बयान दिया है जिससे पाकिस्तान काफी गु्स्से में आ गया है. दरअसल रविवार को सुएला ने कहा कि पाकिस्तानी मूल के नागरिक गोरी लड़कियों के साथ रेप करते हैं, और उन्हें ड्रग्स देते हैं. ब्रिटिश गृह सचिव के इस बयान की काफी फजीहत हो रही है. सोशल मीडिया पर पाकिस्तान नागरिक इस बयान की निंदा करते दिख रहे हैं. वहीं इस मामले को लेकर पाकिस्तान का भी बयान आया है उन्होंने इस बयान को भेदभावपूर्ण बताया है. उन्होंने कहा है कि ये बयान जेनोफोबिक है. जेनोफोबिक का मतलब विदेशियों के साथ भेदभावपूर्ण बर्ताव करने को कहते हैं.

पाकिस्तान के ग्रह मंत्री ने क्या कहा?

ब्रिटिश गृह सचिव सुएला ब्रेवरमैन के इस बयान के बाद दुनियाभर में रह रहे पाकिस्तान के नागरिक निशाने पर आ गए हैं. बयान के बाद विदेश मंत्री ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा है कि इसके कड़े परिणाम भुगतने पड़ेंगे. पाकिस्तान के गृह मंत्रालय ने बयान जारी करते हुए कहा है कि इस तरह की टिप्पणियां एक खतरनाक आदत को बढ़ावा देगी.

विदेश मंत्रालय ने क्या कहा?

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मुमताज जहारा बलोच ने कहा क रेप और शोषण करने वाले एक ही बैकग्राउंड से आते हैं, यह कहना एक तरह की बेवकूफी है. इस तरह की टिप्पणी नस्लीय होती है. पाकिस्तान के नागरिक भी ब्रिटिश गृह सचिव के इन बयानों की लगातार निंदा करते दिख रहे हैं. जानकारी के लिए बता दें ये पहली बार नहीं है कि ब्रेवमैन ने आप्रवासियों के खिलाफ ऐसा कुछ कहा हो. इससे पहले भी वह कई बयान ऐसे दे चुकी हैं जिसपर उनकी काफी आलोचना हुआ थी.

Add Zee News as a Preferred Source

2020 में जब वह अटॉर्नी जनरल थीं, उस दौरान भी उन्होंने अप्रवासियों के खिलाफ टिप्पणी की थी. जिसके बाद भी उनकी काफी फजीहत हुई थी. पीएम ने रेप के अपराधों के खिलाफ कड़ा कदम उठाने की बात कही है. इस तरह के अपराधों को रोकने के लिए एक खास टास्ट फोर्स का गठन किया गया है. ऋषि सुनक का कहना है कि महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा सबसे अहम प्राथमिक्ता है.

About the Author
author img
Sami Siddiqui

समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य ...और पढ़ें

TAGS

Trending news