Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam743682
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंइस पाकिस्तानी लड़की ने किया अजीब दावा, कहा- मेरे अब्बू हैं डोनाल्ड ट्रंप

इस पाकिस्तानी लड़की ने किया अजीब दावा, कहा- मेरे अब्बू हैं डोनाल्ड ट्रंप

सोशल मीडिया तेज़ी से वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा जा सकता है कि पाकिस्तानी लड़की किस तरह से ट्रंप पर अपना वालिद होने का दावा कर रही है.

इस पाकिस्तानी लड़की ने किया अजीब दावा, कहा- मेरे अब्बू हैं डोनाल्ड ट्रंप

नई दिल्ली: पाकिस्तान की रहने वाली एक लड़की ने डोनाल्ड ट्रंप को लेकर एक अजीब बयान दिया है. इस पाकिस्तानी लड़की ने दावा किया कहा अमेरिका सद्र डोनाल्ड ट्रंप उनके वालिद (पिता) हैं. लड़की ने आगे बताया कि कि उसकी मां और डोनाल्ड ट्रंप दरमियान सम्बंध थे और इस वजह से वो ट्रंप की बेटी है.

सोशल मीडिया तेज़ी से वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा जा सकता है कि पाकिस्तानी लड़की किस तरह से ट्रंप पर अपना वालिद होने का दावा कर रही है. पाकिस्तानी लड़की मीडिया से कह रही है कि डोनाल्ड ट्रंप उसके असली वालिद यानी अब्बू हैं और अब वो अपने अब्बू से मिलना चाहती है.

लड़की ने कहा कि ट्रंप उसकी मां को जानते थे और वे उनके साथ रहते थे. लड़की ने आगे कहा कि डोनाल्ड ट्रंप हमेशा मेरी मां को कहता था कि तुम लापरवाह हो, तुम मेरी बेटी की केयर नहीं कर सकती. लड़की ने मीडिया से कहा कि जब मेरे मां-बाप की लड़ाई हुई थी, उस वक्त मैं बहुत दुखी हुई थी. अब मैं अपने वालिद डोनाल्ड ट्रंप से मिलना चाहती हूं.

Add Zee News as a Preferred Source

वीडियो में पाकिस्तानी लड़की कह रही है कि मैं सबके दिमाग में साफ करना चाहती हूं कि मैं डोनाल्ड ट्रंप की सगी औलाद हूं, मैं मुसलमान हूं और अंग्रेजों के साथ जो अंग्रेज़ आते हैं वो मुझे देखते हैं कि ये लड़की यहां क्या कर रही है. मैं इस्लाम पसंद और अमन पसंद हूं.

Zee Salaam LIVE TV

TAGS

Trending news