)
Iran Pakistan News: ईरान के राष्ट्रपति ने पाकिस्तान की जमकर तारीफ की है. उन्होंने कहा है कि ईरान-इजरायल जंग के दौरान पाकिस्तान ने जिस तरह ईरान का साथ दिया. उसे वह कभी नहीं भूले सकते हैं. साथ ही दोनों देशों के बीच द्वपक्षीय सहयोग करने, आपसी रिश्ते को और मजबूती देने से जुड़े मुद्दे पर बातचीत हुई.
दरअसल, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के बीच बीते 15 जुलाई को एक अहम मुलाकात हुई. इस दौरान ईरान-इजरायल जंग समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई. इसके साथ ही गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान को इजरायल के साथ जंग में अजीम जीत की मुबारकबाद दी. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने ईरान-इजरायल जंग के दौरान हर प्लेटफॉर्म पर ईरान का साथ दिया और इजरायली हमले की निंदा की है.
वहीं, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने ईरान-इजरायल जंग के दौरान पाकिस्तान के समर्थन का जिक्र करते हुए कहा कि जिस तरह पाकिस्तान ने जंग के दौरान ईरान का साथ दिया हे, वह इस समर्थन को कभी नहीं भूल सकते हैं. पेजेशकियन ने कहा कि वह पाकिस्तान के साथ ईरान के रिश्ते को बहुत अहमियत देते हैं. साथ ही पेजेशकियन ने इस्लामिक मुल्कों के बीच एकता के बढ़ाने की बात कही.
राष्ट्रपति पेजेशकियन ने कहा कि इजरायली हुकूमत इस्लामिक मुल्कों के बीच फूट डालना चाहती है. ऐसे में इस्लामिक मुल्कों के दरमियान एकता बनाए रखना और जरूरी हो जाता है. पेजेशकियन ने परमाणु समझौते के मुद्दे पर कहा कि अगर अमेरिका परमाणु समझौते में यह चाहता है कि ईरान परमाणु संवर्धन छोड़ दें और परमाणु कार्यक्रम को समाप्त कर दें तो ईरान यह समझौता नहीं करेगा. ईरान के तरफ से इस बात को कई बार दोहराया गया है कि ईरान सिविलियन इस्तेमाल के लिए परमाणु कार्यक्रम के अपने अधिकार को खत्म नहीं होने देगा.