)
Pakistani spy in India: हाला ही जम्मू-कश्मीर के पहगाम में बड़ा आतंकी हमला हुआ था, जिसके बाद भारत के सभी सुक्षा एजेंसी सतर्कता के साथ मुल्क में मौजूद पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वले कई लोगों को गिरफ्तार किया, उन्हीं में से एक हरियाना के नोमान इलाही भी है, जिन्हें मुल्क के साथ गद्दारी करने और पाकिस्तान को भारत के खुफिया सूचना देने का आरोप में गिरफ्तार किया गया, लेकिन 8 दिन के पुलिस रिमांड के बाद भी प्रशासन को कुछ खास हाथ नहीं लग पाया है.
भारत के खिलाफ कथित गद्दारी करने वाला नोमान इलाही पिछले 8 दिनों पुलिस के हिरास्त में है. बुधवार 21 मई यानी आज पानीपत के SP भूपेंद्र सिंह ने इस मामले में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस किया, जिसमें उन्होंने बताया कि अभी तक इस केस में कुछ खास हासिल नहीं हुआ हैं, उन्होंने कहा कि इलाही के फोन से जो चैट और वॉइस मैसेज डिलिट हो गए हैं, जिसे रिकवर करना बाकी है. उन्होंने यह भी जिक्र किया की इलाही के बैंक अकाउंट में पाकिस्तान से कुछ खास पैसे भी नहीं आए हैं.
SP भूपेंद्र ने बताया कि इलाही पैसे के लालच में आकर अपने पाकिस्तानी हैंडलर इकबाल के संपर्क में था. बाता दें कि पाकिस्तानी हैंडलर इकबाल, मुल्जिम इलाही के ही गांव कैराना है, जो साल 1995 में पाकिस्तान चला गया था.
ऑपरेशन सिंदूर के वक्त पाकिस्तान के संपर्क में था इलाही
SP भपेंद्र सिंह ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान ही नोमान इलाही पाकिस्तान के संपर्क में आया था. भूपेंद्र ने बताया कि यह पाकिस्तान से पैसे अलग-अलग खातों में मंगवाता था और उन लोगों से नगद रुपए ले लेता था. एसपी ने कहा कि नोमान पाकिस्तान में बैठे हैंडलर इकबाल काना के संपर्क में था.
वतन के साथ कथित गद्दारी करने वाले नोमान इलाही के लिए एसपी ने कहा कि कोई ज्यादा बड़े लेवल का नहीं है, उन्होंने कहा कि नोमान से केवल मूवमेंट लेने के लिए पाकिस्तान में बैठा हैंडलर काम कर रहा था.